-पिता दिव्यांग, मां ने बढ़ा रखा है बेटे का मनोबल

PATNA CITY : मालसलामी थाना एरिया में नाबालिग को हथियार के बल पर घर से उठाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इस संबंध में थाना में कांड दर्ज कर आरोपी विशाल राज पर पास्को एक्ट लगाया गया है।

मुहल्ले के लोग थे परेशान

एसएचओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सिमली व आसपास के लोग विशाल से परेशान थे। आए दिन लड़कियों को छेड़ता था। यही कारण रहा कि लोगों ने न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि सिर मुड़ कर अ‌र्द्धनग्न कर घुमाया। पिटाई में घायल होने के बाद विशाल को एसजीजीएस हास्पीटल भेजा गया था। फिर वहां से एनएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां वह एडमिट है। एक-दो दिन में जेल भेजा जाएगा।

दूसरे तरफ से भी एफआईआर

इधर विशाल के पिता शंकर प्रसाद ने भी मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि विशाल रक्षाबंधन के लिए बाइक से खरीदारी करने गया था। इसी बीच अमर यादव और कृष्णा यादव आदि ने मिलकर बेटे की पिटाई कर दी। गलत आरोप लगा बाद में उसका सिर मुड़वा कर नग्नावस्था में घुमाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विक्की गया जेल, ताड़ी पीने का भी लगा धारा

रक्षाबंधन पर एक और घटना हुई थी। शादी के बाद मायके आई युवती के साथ छेड़खानी करने वाला विक्की कुमार को भी इलाज के बाद जेल भेज दिया गया। साथ ही उस पर ताड़ी पीने के आरोप में अलग से धारा लगाया गया है।

छेड़खानी से छोड़नी पडी पढ़ाई

बताया गया कि बेलदारी करने वाले विक्की की छेड़खानी की आदत के कारण ही पीडि़ता की पढ़ाई 8वीं के बाद छूट गई थी। माता-पिता ने सामाजिक लोक-लाज के कारण जल्दी ही उसकी शादी कर दी। लेकिन जब वह मायके राखी बांधने पहुंची थी तो वहां भी विक्की छेड़खानी करने पहुंच गया। बाद में उसकी भी पिटाई कर पुलिस को सौंपा गया।

क्ख् बोतल शराब बरामद

पटना साहिब जीआरपी ने पश्चिमी केबिन के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। हालांकि मौके से एक बड़े झोले में शराब मिली। सूचना देने पर एसआई दुर्गेश कुमार शर्मा पहुंचे और चेक किया तो क्ख् बोतल विदेशी शराब पाया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।