PATNA: आखिरकार सेक्स रैकेट चलाए जाने को लेकर लगे गंभीर आरोप के बाद कांगे्रस के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं। कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षामंत्री डॉ। अशोक चौधरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मालूम हो कि पांडेय पर यह आरोप कांगे्रस के एक पूर्व मंत्री की बेटी ने लगाया है। ब्रजेश का कहना है कि इस लड़की ने ख्ब् दिसंबर क्म् को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष जो बयान दिया था उसमें निखिल प्रियदर्शी, संजीत कुमार शर्मा, मनीष प्रियदर्शी और निखिल के पिता का नाम है, मेरा नहीं। इतना ही नहीं इससे पहले की प्राथमिकी या उसके बाद दर्ज कराए गए बयान में भी मेरी चर्चा नहीं है। लेकिन दो महीने बाद उसने मेरा नाम लेकर मुझे फंसाने और परेशान करने की साजिश की रची जा रही है।