पटना ब्‍यूरो। पटना विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर और कवियत्री डॉ। सुधा सिन्हा को तृतीय श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रो सिन्हा को साहित्य में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह अयोध्या में आयोजित किया गया था। वो यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। वहां प्रो। सिन्हा ने राम पर काव्य पाठ भी किया। विभिन्न देशों से लोगों ने शिरकत की। इन्होंने काफी तालियां बटोरी। यह महोत्सव पाश्र्व अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय सेवार्थ न्यास, गिरिडीह द्वारा आयोजित किया गया था। सम्मानित होने पर डॉ। सुधा सिन्हा ने कहा कि सम्मान पाकर काफी अच्छा लग रहा है। वह भी राम की नगरी में देश-दुनिया से आए लोगों के बीच सम्मानित किया गया यह हमारे और बिहार के लिए गौरव की बात है।