PATNA : पटना सिटी में जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है। सरकार की ओर इसके लिए तीन ओवरब्रिज बनाया गया ताकि जाम न लगे। लेकिन लोगों इसके बावजूद भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। गौरलतब है कि पटना सिटी क्षेत्र के लोग प्रतिदिन काम के लिए सचिवालय, समाहरणालय, सदर अनुमंडल समेत अन्य विभागों एवं प्रतिष्ठानों में आते-जाते हैं। सिटी के जाम में फंसने पर लोगों की रूह कांप जाती है। जाम की गंभीर समस्या को कम करने के लिए तीन आरओबी का निर्माण तो किया गया लेकिन समस्या कम नहीं हो सकी।

अशोक राजपथ ज्यादा प्रभावित

चौक शिकारपुर, कुहरार एवं अगमकुआं में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण विगत वर्षों में हुआ। उम्मीद की जा रही थी कि अशोक राजपथ की जाम समस्या इन पुलों से कम होगी। पर ऐसा हुआ नहीं। पटना साहिब स्टेशन, श्री गुरुगो¨वद सिंह पथ तथा चौक शिकारपुर आरओबी से राहत मिली। सेतु के रास्ते बिस्कोमान गोलंबर पहुंचने वालों का कुम्हरार रोड तथा ओल्ड बाइपास से गायघाट पहुंचना कुहरार आरओबी से आसान हो गया। तुलसी मंडी तथा अगमकुआं आरओबी तक जाने में लोगों को राहत मिली। परंतु अशोक राजपथ की जाम समस्या कम नहीं हुई।