क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: बिहार थाना के महलपर में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर रोड़ेबाजी कर अगजनी करने के मामले में पुलिस ने 47 लोगों को नामजद किया है जबकि 500 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस रूक-रूक कर नामजद आरोपितों और अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। मोहल्लपर और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। अब तक दो दर्जन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि विडियो फुटेज के आधार पर पुलिस लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी है। इधर घटना के बाद पकड़े गए एक हमलावर रजनीकांत सिंह को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। वहां उसके हालत में सुधार होने की बात बताई जा रही है। घटना के दूसरे दिन भी लोग किसी अनहोनी की आंशका से सहमे हैं। सूत्रों के अनुसार कई लोग घर छोड़कर दूसरे जगह पलायन कर चुके हैं। डीएसपी ने बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है। शीघ्र ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्तार में होंगे।

विधि-व्यवस्था भंग कर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के साथ पुलिस पर रोड़ेबाजी करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पुलिस पहचान कर उसकी तालाश में जुटी है।

-निशीत प्रिया,, डीएसपी