-आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने वाली संस्था आद्री के सदस्य सचिव डॉ। शैबाल गुप्ता ने की चर्चा

PATNA: पिछले 12 वर्षो से लगातार राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने वाली संस्था एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीच्यूट(आद्री) के सदस्य सचिव डॉ। शैबाल गुप्ता ने विकास दर में करीब 2.8 परसेंट वृद्धि का श्रेय लोक निवेश को दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक इन्वेस्टमेंट के कारण बिहार का ग्रोथ रेट पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। साथ ही बिहार में राजनीतिक स्थिरता की भी भूमिका अहम रही है। विकास दर अब फिर से पहले जैसा हो गया है। पिछले 10-12 वर्षो से बिहार में विकास दर दो अंकों में रहा है, जबकि 2015-16 में यह घट कर 7.5 परसेंट हो गया।

फिर दो अंकों में पहुंचा आंकड़ा

2016-17 में यह फिर से दो अंकों का आंकड़ा पार कर 10.3 परसेंट हो गया है। उन्होंने कहा कि लोक निवेश के साथ अगर निजी निवेश भी ज्यादा होने लगे तो बिहार की विकास दर में और तेजी आएगी। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ऐसा दस्तावेज है जिसमें हर उन बातों का अक्स मिलता है जिसे अमली जामा पहनाकर बिहार का विकास किया गया है। इसे तैयार करने में आद्री की टीम ने अहम भूमिका निभाई। आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर आयोजित पीसी में डॉ। शैबाल गुप्ता भी उपस्थित थे।