र्रून्स्नस्नन्क्त्रक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्:

वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी और विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चार वर्ष में भारत आशा के साथ विकास के रास्ते पर चल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हित में साहसिक फैसले लिए गए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तानी आतंकवादियों और नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ी। चार वर्षो में ईमानदार भारत दिखा। सारे फैसले ईमानदारी व प्रमाणिकता से होते हैं। गरीबों को तकनीक के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया। विदेशों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी आज ग्लोबल प्रमाणिक लीडर हो गए हैं। भारत की बात आज विश्व के देशों में सुनी जाती है।

नोटबंदी के बाद 14 लाख करोड़ रुपए बैंकों में आए

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद 14 लाख करोड़ रुपए बैंकों में आए। ये पैसे सफेद नहीं हो गए। जिन्होंने पांच सौ व हजार के नोट जमा किए उन्हें बताना होगा कि पैसे कहां से लाए थे। उन्हें टैक्स देना होगा। तीन लाख छह हजार लोगों को दस-दस लाख रुपए जमा करना पड़ा। छह हजार छह सौ करोड़ रुपए जमा हुए। हवा में काम करने वाले 3 लाख कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद किया गया।

तकनीक का असर, अब बिचौलिए नहीं खा पाते पैसे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के 31 करोड़ से अधिक जन-धन योजनाओं को खोलकर उसे आधार से जोड़ा गया। योजनाओं की राशि अब सीधे उनके खाते में जमा होने से बिचौलियों को जाने वाले 90 हजार करोड़ रुपए की बचत हो गई। उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार एक रुपए भेजती है तो गरीबों को दस पैसे मिलते हैं। मगर, तकनीक का असर हुआ कि अब बिचौलिए गरीबों का पैसा नहीं खा पाते। गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए वरदान के समान है।

12 करोड़ लोगों को दिए गए 6 लाख करोड़ रुपए

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार के साधन उपल?ध कराए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 12 करोड़ 35 लाख लोगों को छह लाख करोड़ रुपए दिए गए। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिले। वहीं देश के मोबाइल हब बनने से यहां 120 निर्माण कंपनियां आई। जिसकी संख्या महज दो थी। इस क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़े।

जैविक ईधन, सोलर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा

पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर मंत्री ने कहा कि देश में जैविक ईधन, सोलर व पवन ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा। इसके साथ ही पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत को नियंत्रित करने के लिए दीर्घकालिक उपायों पर भी विचार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पिछले चार वर्षो में पेट्रोल की कीमत सिर्फ बढ़ी। इसकी कीमत काफी कम भी हुई थी।

पिछले चार वर्ष में बनाए गए 7.25 करोड़ शौचालय

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस शासनकाल की तुलना वर्तमान सरकार से की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार में प्रतिघंटे 12 किमी एनएच का निर्माण होता था। आज यह 27 किमी प्रतिघंटे हो रहा। ग्रामीण सड़कें 69 किमी प्रतिघंटे की तुलना में 134 किमी सड़कें बन रहीं। आजादी के बाद से देश में 6.25 लाख शौचालय बने थे। मगर, पिछले चार वर्ष में 7.25 करोड़ शौचालय बने। 128 करोड़ के देश में 121 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन है। देश में सबसे अधिक एफडीआइ आई। आज भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली आर्थिक ताकत बन गई है।