PATNA : सोमवार की रात साढ़े बारह बज रहे थे। उस वक्त जय प्रकाश नगर में राजीव नगर थाने की पुलिस टीम ने गाडि़यों की चेकिंग लगा रखी थी। तभी मटमैले कलर की एक स्कॉर्पियो आती है। पुलिस को देख ड्राइवर सहम जाता है। उसकी हरकतें देख चेकिंग की कमान संभाल रहे राजीव नगर थाने के एसएचओ मृत्युंजय कुमार ने स्कॉर्पियो को खंगाला तो अंदर से लड़कियों के कपड़े मिले। वो भी डांस के दौरान पहने जाने वाले कपड़े थे। पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि आम्रपाली बैंक्वेट हॉल पार्टी चल रही है। जहां से लड़कियों को लेने जाना है। लड़कियों को लाने के लिए टवेरा गाड़ी का इंतजाम किया गया था। अगर वो गाड़ी नहीं आई तो लड़कियों को स्कॉर्पियो से लाया जाएगा।

- नजारा देख उड़ गए होश

आधी रात के वक्त पार्टी की बात सुन थानेदार को शक हुआ। वो स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए एनआरआई प्लाजा पहुंच गए। जहां आम्रपाली बैंक्वेट हॉल है। पीछा करते हुए पुलिस अंदर तो पहुंच गई लेकिन वहां का नजारा देख होश उड़ गए। डीजे की धुन पर नाचती बार गर्ल और छलकते जाम ने सारा माजरा साफ कर दिया।

- पल भर में उतर गया नशा

छलकते जाम की जानकारी एसएसपी मनु महाराज और पाटलिपुत्रा थाने को दी गई। चूंकि जिस जगह पार्टी मनाई जा रही थी, वो इलाका पाटलिपुत्रा थाना में आता है। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर डा। मो। शिब्ली नोमानी और पाटलिपुत्रा एसएचओ संजीव शेखर झा मौके पर पहुंचे। बाहर से लेकर अंदर तक पुलिस फोर्स भर दी गई। भारी संख्या में पुलिस को देख शराब में धुत लोगों का नशा पल भर में उतर गया।

- शराब और शबाब का था इंतजाम

आधी रात के बाद भी बैंक्वेट हॉल में डीजे बज रहा था। टेबल पर वेज-नॉनवेज खाने के साथ ही विदेशी शराब परोसी गई थी। खास बात यह थी कि शराब परोसने वाले लड़के नहीं बल्कि लड़कियां थी। इसके साथ ही बाहर से बुलाई गई बार गर्ल डीजे की धुन पर डांस कर रही थीं। वैसे भी पूर्ण शराबबंदी के बाद ये पहला मौका था जब आधी रात रेव पार्टी चल रही थी। मौके से पुलिस ने ब् बार डांसर सहित नशे में धुत कुल क्7 लोगों को गिरफ्तार किया।

- दीघा के सन्नी की थी बर्थ डे पार्टी

मामला बड़ा और गंभीर था। इसलिए पूरी रात पुलिस की कार्रवाई जारी रही। पता चला कि दीघा के बाटा इलाके के रहने वाले सन्नी के नाम पर बैंक्वेट हॉल बुक है। सोमवार को उसका ख्फ्वां बर्थ डे था। इसने ही पूरी पार्ट अरेंज की थी। गिरफ्तार लोगों में वह भी शामिल है।

- इवेंट मैनेजर ने बार गर्ल को बुलाया था

इस पार्टी का इवेंट मैनेजर धर्मेन्द्र था। सन्नी ने पूरी पार्टी ऑर्गनाइज्ड करने के लिए इससे ही कांटैक्ट किया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि धर्मेन्द्र ने ही ब् बार गर्ल को बिहार के बाहर से बुलाया था। इसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम दी गई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

- जब्त होगा एनआरआई प्लाजा

एनआरआई प्लाजा और आम्रपाली बैंक्वेट हॉल एक ही मालिक का है। इसकी मालकिन नीतू सिंह है। जबकि इसे चलाने में सत्येन्द्र कुमार, नीतू की हेल्प करते हैं। पूर्ण शरा बंदी कानून के तहत पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने एनआरआई प्लाजा और बैंक्वेट हॉल को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- फरार है मैनेजर

इस पूरे मामले में बैंक्वेट हॉल का मैनेजर संयोग सोनी की पुलिस को तलाश है। जो छापेमारी के दौरान पुलिस की नजरों से बचते हुए फरार हो गया। पुलिस की मानें तो मैनेजर का रोल इसमें काफी अहम है। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

बर्थ डे पार्टी में शराब परोसी जा रही थी। कुल क्9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनआरआई प्लाजा और बैंक्वेट हॉल को जब्त किया जाएगा।

मनु महाराज, एसएसपी, पटना