प्रमंडलीय आयुक्त ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों को लगातार सैनिटाइज करने के दिए निर्देश

- एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास से निगम के सैनिटाइजेशन वाहन को किया रवाना

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब बड़ी मशीनों से सैनिटाइजेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर नगर निगम आयुक्त तक गंभीर दिख रहे हैं। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सैनिटाइजेशन कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने एसकेपुरी, चिल्ड्रेन पार्क के पास निगम के सैनिटाइजेशन वाहन का निरीक्षण किया और शहर में सघन रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया। वायरस का फैलाव न हो इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर से चिह्नित कर सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम चलाया रहा है। सैनेटाइजेशन के कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने क्वारंटीन सेंटर, अस्पतालों एवं आवश्यक सामग्री वाली दुकानों को भी प्रतिदिन सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। साथ ही, सड़क पर चल रहे ऑटो, बस आदि समेत सार्वजनिक वाहनों को भी सैनिटाइज करने का निर्देश दिया।

मशीनों से हो रहा छिड़काव

निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कैंपन के लिए मशीन से लैस कुल 12 गाडि़यां लगाई गई हैं। इसमें 6 गाड़ी फायर बिग्रेड की है, जबकि 6 निगम की हैं जो आवश्यकतानुसार जगह-जगह सैनिटाइजेशन में लगी है।

लगातार हो सैनिटाइजेशन

प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी अस्पताल, दवा दुकान, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड आदि के आसपास विशेष तौर से सैनिटाइज कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन के अलावा अन्य जगहों पर भी जहां भीड़-भाड़ अधिक रहती है वहां अभियान चलाया जाए।

लगातार हो मॉनिटरिंग

शहर में चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिन इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाना आवश्यक है वहां के स्थानीय लोग निगम के कंट्रोल रूम के नंबर पर भी कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।