-बीपीएससी की पीटी के लिए 35 जिलों में बनाए गए थे 808 केंद्र

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की 64वीं प्रारंभिक परीक्षा पटना समेत अन्य जिलों में आयोजित की गई। पटना के 98 सेंटरों पर इसकी परीक्षा एक पाली में 12 से दो बजे तक आयोजित की गई। 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों थे जिसपर 150 मा‌र्क्स था। 1465 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गए थे। इसमें खास बात यह रही है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार की परीक्षा कुछ हद तक आसान रहा। इसमें करीब 4.71 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा दे रहे हैं। प्रदेश के 35 जिलों में 808 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।

बीते वर्ष से आसान रहा प्रश्न

यदि बीते वर्ष से इस परीक्षा की तुलना करें तो पता चलता है कि इस बार तुलनात्मक रूप से आसान प्रश्न रहे। खास तौर पर इतिहास से अवधारणात्मक और अधिक प्रश्न, साइंस से सीधे- सपाट प्रश्न और मैथ के प्रश्न आसान रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने जैसी तैयारी की थी, उसमें से एक प्रश्न भी बाहर से या सेलेबर्स से बाहर के प्रश्न नहीं थे।

नील विद्रोह के बारे में बताएं

यदि इतिहास के प्रश्नों की समीक्षा करें तो पता चलता है कि इसमें प्रश्न गहन अध्ययन वाले रहे। जो कि अपेक्षाकृत कठिन रहा। इसमें नील विद्रोह, 1857 का विद्रोह, जालियाबाला बाग कांड, इस्ट इंडिया कंपनी के समर्थक रियासत आदि जैसे प्रश्नों पूछे गए थे। कुल 150 में से सर्वाधिक 44 प्रश्न इतिहास से ही थे।

साइंस के सीधे और सपाट सवाल पूछे गए

पूरे प्रश्न पत्र में सबसे आसान हिस्सा साइंस का रहा। परीक्षार्थियों ने कहा कि साइंस में वैसे प्रश्नों की अधिकता रही जो पहले भी सामान्य रूप से पूछे जाते रहे हैं। जैसे आवृति का मापक क्या है?, डीएनए की खोज किसने की?, शरीर में तापमान कौन नियंत्रित करता है और 40 डिग्री सेल्सियस का फारेनहाइट स्केल में मान क्या होता है, विद्युत शक्ति की ईकाई क्या है, आदि प्रश्न पूछे गए।

बिहार के इकोमिक्स पर जोर

पीटी के प्रश्न में इकोनामिक्स विशेष तौर पर इकोनामिक सर्वे के लेटेस्ट आंकड़ों और सूचना से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे। बिहार की आर्थिक एवं दशकीय वृद्धि सहित लेटेस्ट जीके से भी प्रश्नों को स्थान दिया गया। इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में किस जिले को प्रथम स्थान दिया गया?, भारत में फरवरी, 2018 तक वनों का प्रतिशत क्या था? ,जनवरी, 2018 में किस राज्य के लोगों को वृक्षों के साथ मानवीय रिश्ता बनाने की मंजूरी दी गई? आदि जैसे प्रश्न पूछे गए।

100 से अधिक रहेगा कट ऑफ

प्रश्नों का विश्लेषण करने के बाद परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान ने बताया कि इस बार के प्रश्न में इतिहास के प्रश्न अवधारणात्मक और थोड़ा कठिन रहे। जबकि साइंस सबसे आसान रहा। सामान्य वर्ग का कट आफ 100 से कम नहीं होगा। जिन छात्रों ने मौलिक एंव स्तरीय किताबों का अध्ययन किया होगा उनका रिजल्ट बेहतर होगा। पीटी का 15000 रिजल्ट देने की संभावना है।