जिस्म की सौदागरी का बड़ा बाजार

राजधानी के अलग अलग हिस्सों में पुलिस की रेड में यह खुलासा होता रहा है कि शहर में जिस्म की सौदागरी का बड़ा बाजार है। हर रेड में चंद लोग पकड़े जाते थे। रेड के बावजूद यह ट्रेंड रुका नहीं, नौबत यहां तक पहुंची कि मंगलवार को एक रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स मंडी से पूरी बस भर लोग पकड़े गए। अलार्मिंग सिचुएशन इसलिए बनी है क्योंकि पकड़े जाने वालों में मैक्सिमम कॉलेजों में पढऩे वाले यूथ हैं।

दो रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड

बाहर से देखने में नॉर्मल रेस्टोरेंट लेकिन असलियत अलग। अशोक राजपथ पर गुरुद्वारा के पास रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा। सीता रंजन मार्केट में नीचे चाइनीज फूड की दुकान और उपर न्यू संगम फैमिली रेस्टोरेंट। इस रेस्टोरेंट में छोटे-छोटे केबिन थे। यही स्थिति सेतु के सीढ़ी के सामने स्थित शीतल फैमिली रेस्टोरेंट की भी थी। नीचे रेस्टोरेंट और उपर केबिन व रूम्स। इनमें कपल के साथ सेक्स वर्कर्स को भी जगह मिलती थी। मंगलवार को जब पुलिस ने रेड किया तो इस अय्याशगाह की असलियत सबके सामने आ गई।

बस भर अय्याश अरेस्ट

दो रेस्टोरेंट में रेड के दौरान 58 लोगों को अरेस्ट किया गया। इसमें 32 मेल थे। इस 32 में तीन संचालक शामिल हैं जबकि 26 गल्र्स थीं। इन सबों को यहां से थाना ले जाने के लिए पुलिस जीप भी छोटी पड़ गई। अंतत: पुलिस को बस मंगाना पड़ा और उसी में सभी को आलमगंज थाना लाया गया।

कंडोम से लेकर बीयर तक

इन रेस्टोरेंट्स में ऐसे अरेंजमेंट थे कि अय्याशों का अड्डा बन चुका था। कोई भी पार्टनर को लेकर आता और रेंट पर जगह ले जाकर रंगरेलियां मना सकता था। स्कूल व कॉलेज नहीं जाकर कई लड़के-लड़कियां भी यहां आते रहे हैं। पुलिस ने पहले इस जगह की रेकी की और बाद में रेड किया। रेड के दौरान यहां बने केबिन में कई कपल आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। केबिन में कंडोम से लेकर कोल्ड ड्रिंक, बीयर आदि भी मिली।

घंटे के हिसाब से बुकिंग

पुलिस की रेड के दौरान पकड़े गए एक कपल ने बताया कि यहां आने का रीजन था कि सेफ्टी के साथ यहां दूसरी चीजें भी आसानी से मिल जाती थी। यहां प्रति घंटे के 200 से 300 रुपए देने पर प्लेस मिल जाता था। इसके अलावा खाना, कोल्ड ड्रिंक, सेक्स बढ़ाने वाले मेडिसीन, कंडोम भी आसानी से मिलते थे, बस उसके लिए एक्स्ट्रा पेमेंट करना होता था।

छत से कूद कर भागा

इस रेस्टोरेंट में जब पुलिस रेड किया तो यहां हड़कंप मच गया। यहां मौजूद हर शख्स बस किसी तरह भागने की कोशिश में था। इस दौरान एक कपल छत से गली में कूद गया। लोकल पब्लिक की मानें तो दोनों को चोट भी आई, फिर भी दोनों लंगड़ाते हुए भाग निकले। पहले एसएसपी के द्वारा भेजी गई स्पेशल टीम ने रेड किया। फिर आलमगंज थाना के अलावा खाजेकलां व चौक थाना की पुलिस पहुंची।

सेक्स वर्कर्स का अरेजमेंट

दोनों रेस्टोरेंट में कमर्शियल सेक्स वर्कर्स का भी अरेजमेंट था। रेड के दौरान यहां तीन तीन सेक्स वर्कर्स भी पकड़ी गई। तीनों ने अपनी फैमिली की इकोनॉमिकल कंडीशन को खराब बता मजबूरी में धंधा करने की बात कही। वहीं रेड में पकड़ी गई गल्र्स स्टूडेंट रोती बिलखती पुलिस वालों से माफी मांग छोडऩे की बात कहती रहीं।

पुलिस पर सवाल

आलमगंज थाना एरिया के क्राउडेड एरिया में केबिन कल्चर फल रहा है जिसकी जानकारी आसपास के पब्लिक को भी थी। इसके बावजूद लोकल पुलिस ने यहां रेड नहीं किया। इससे पहले जब एएसपी के रूप में चंदन कुमार कुशवाहा थे, तो उन्होंने चौक, खाजेकलां व आलमगंज थाना एरिया में रेस्टोरेंट्स में से केबिन हटवाने का निर्देश दिया था। लेकिन इसके बावजूद ऐसे रेस्टोरेंट बखूबी चल रहे हैं।