PATNA : पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे कुख्यात शंभू यादव को आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया है। पटना पुलिस की टीम ने इस कुख्यात को पुणे से गिरफ्तार किया। वह करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। एसएसपी मनु महाराज ने इसकी गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी ईस्ट धूरत सायली सबलाराम के निर्देशन में एक टीम बनवाई थी। पटना सिटी के एएसपी की अगुआई में टीम महाराष्ट्र गई। जब इस अपराधी के पुणे में होने की सूचना मिली तो वहां के लोकल पुलिस से कांटैक्ट किया गया। फिर उनकी मदद से शंभू को गिरफ्तार किया जा सका।

ख्0क्फ् में की थी हत्या

दरअसल, साल ख्0क्फ् में शंभू ने लूट की वारदात के दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। इसके निशानदेही पर ही ड्राइवर की लाश और लूटे गए सामान को बरामद किया गया था। शंभू जेल में था। ख्0क्भ् के अगस्त महीने में उसकी मां का देहांत हो गया था। जिस पर ख्ख् अगस्त ख्0क्भ् को हाईकोर्ट ने उसे क्8 दिनों के पे रोल पर छोड़ने और फिर वापस कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दिया था। लेकिन पे रोल पर होने के दौरान ही शंभू बिहार छोड़कर फरार हो गया था। तब से पुलिस की टीम इसकी तलाश में थी।