-डिजिटल इंडिया के छह वर्ष होने पर आनलाइन कार्यक्रम

CHAMPARAN:पूर्वी चंपारण के सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के ढाका निवासी शुभम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर गदगद हैं। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के छह वर्ष पूरा होने पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में शुभम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने थे। शुभम ने ई-संजीवनी एप से हुए लाभ के बारे में पीएम को अवगत कराया। कहा कि -मेरी दादी कांति देवी ( 73) का वर्षों से मानसिक रोग का इलाज जारी है। स्थानीय स्तर पर इलाज बाद बीएचयू और फिर केजीएमयू रेफर कर दिया गया।

बिगड़ गई थी दादी की तबियत

इस वर्ष अप्रैल में दादी की स्थिति गंभीर हो गई। तब घर से 5 सौ किमी दूर केजीएमयू हॉस्पिटल, लखनऊ के बुजुर्ग मानसिक स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शुरू करानी पड़ी। ओआरएस पोर्टल से अप्वाइंटमेंट लिया। तारीख, समय और डॉक्टर का चयन पहले ही कर लिया था। इलाज का पहला दिन था। दवा 10 दिनों की शेष थी। फॉलोअप पर आना था। उसी दिन लॉकडाउन के कारण ओपीडी बंद हो गया। डॉक्टर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। ई-संजीवनी एप से परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। सब लोग गांव वापस आ गए। इसके बाद वीडियो कॉ¨लग से दादी को कई बार दिखाया गया है।