पटना (ब्यूरो)। पटनाइट्स ने मेयर पद के लिए सीता साहू को चुन लिया है। सीता साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी डॉ। महजबीं को 79,606 वोट से पराजित किया। सीता साहू को कुल एक लाख 54 हजार 791 वोट मिले। विनिता बिट्टू ङ्क्षसह तीसरे स्थान पर रहीं। शुक्रवार की शाम रिजल्ट की घोषणा के बाद निवार्ची पदाधिकारी एवं पटना के डीडीसी तनय सुल्तानिया ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया। यह एक ऐतिहासिक जीत है। इस मायने में कि वे पटना की पहली महिला मेयर पार्षदों के द्वारा चुनी गईं और इस बार नए नियम के तहत जनता ने सीधे वोट कर जिताया है। रिजल्ट का परिणाम मिलते ही सीता साहू के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने एक -दूसरे को मिठाई बांटकर व गुलाल लगाकर बधाई दी।

केवल आठ को 10 हजार से ज्यादा वोट

इस बार मेयर पद की वोटिंग जहां काफी कम हुई, वहीं इस पद पर खड़े कुल 32 प्रत्याशियों में से केवल आठ प्रत्याशियों को ही 10 हजार से अधिक वोट मिले। इनमें डॉ। महजबीं, विनिता सिंह बिट्टू, रजनी देवी, माला सिन्हा, मधु मंजरी, सरिता नोपानी, रीता रस्तोगी, पिंकी यादव व अन्य शामिल रहे।

बड़ा उलट फेर दिखा

इस चुनाव में बड़ा उलटफेर भी चुनाव मैदान में दिखा। जैसे कुछ पार्षद मेयर के पद पर खड़ेे हुए और हार गए। मेयर पद की रेस में वार्ड नंबर 44 की पार्षद रहीं माला सिन्हा पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 17903 वोट हासिल किए। वार्ड 44 पर आशीष चंद्र यादव विजयी रहे। मेयर के पद पर चुनाव लड़ रहीं डिप्टी मेयर को वोटरों ने पार्षद पद से भी बेदखल कर दिया। नगर निगम के मेयर पद के लिए उतरे 32 उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबले से 29 उम्मीदवार बाहर रहे। 12 उम्मीदवारों को 5 हजार वोटों पर ही मतदाताओं ने सीमित कर दिया। आठ प्रत्याशी ही 10 हजार की सीमा को पार कर सके। निगम की डिप्टी मेयर रहीं रजनी देवी को मेयर पद के चुनाव में चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। रजनी देवी पार्षद पद के लिए वार्ड 22 सी से चुनाव लड़ रही थी। वार्ड नंबर 23 से निवर्तमान पार्षद प्रभा देवी को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा।

मेयर के लिए तीन हजार, पार्षद पद को 4370 वोट

नगर निगम स्थायी समिति की सदस्य रही सुचित्रा देवी मेयर पद की रेस में लगभग 3 हजार वोट ला सकीं। हालांकि अपने वार्ड 22 बी की पार्षद पद के लिए मतदाताओं ने उन्हें 4370 वोट दिया। पार्षद पद पर वार्ड 22बी में उनका कब्जा बरकरार रह गया। उन्होंने शशि देवी को पराजित किया।