पटना (ब्यूरो)। LIVE Patna Nagar Nikay Chunav Result 2022 : पटना नगर निगम चुनाव के परिणाम आज शुक्रवार को आ गए। कड़ी सुरक्षा के बीच एएन कॉलेज के विभिन्न ब्लॉक्स में सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू हुआ।

LIVE Patna Nagar Nikay Chunav Result 2022

पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर बनीं रेशमी. अंजना गांधी को करीब 9,953 वोटों के अंतर से हराया. रेशमी को मिले 147247 वोट जबकि अंजना गांधी को 137294 मत मिले.



पटना नगर निगम की दोबारा मेयर बनीं सीता साहू, सीता साहू को 51,484 वोट मिले. वहीं, दूसरे नंबर पर महजबी रहीं. महजबी को 32,955 वोट मिले.



मेयर पद की मतगणना



मजहबी 10 हजार मतों से पीछे चल रही
पटना नगर निगम के महापौर प्रत्याशी सीता साहू छलांग लगाते जा रही है। 40312 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर। जबकि मजहबी 10 हजार मतों से पीछे चल रही है। 30374 मत प्राप्त की है वही बिट्टू बिनीता 21237 मत प्राप्त कर कर के तीसरे स्थान पर हैं वही रजनी देवी 13225 मत प्राप्त की है माला सिन्हा 7424 मत प्राप्त की है

सबसे आगे सीता साहू चल रही

पटना नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के रूप में सबसे आगे सीता साहू चल रही है। अब तक 30322 वोट इन्हें प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर मजहबी चल रही है। 27249 वोट प्राप्त की है। तीसरे स्थान पर विनिता बिट्टू 16528 मत प्राप्त की हैं।

पिंकी यादव जीती
वार्ड 32 में 2896 मत के साथ पिंकी यादव जीती दूसरे स्थान पर 2828 मत उषा देवी को मिला

मनोज मेहता जीते
वार्ड 69 से 2633 वोट के साथ मनोज मेहता जीते दूसरे स्थान पर 1803 वोट के साथ अनुज शर्मा रहे


सुचित्रा सिंह 4370 वोट से जीती

वार्ड 22 बी के सुचित्रा सिंह 4370 वोट से जीती दूसरे स्थान पर 2180 वोट के साथ शशि देवी

वार्ड 10 से गीता देवी जीती

वार्ड 10 से गीता देवी2937 वोट से जीती दूसरे स्थान पर 1652 वोट के साथ सोनी कुमारी

वार्ड 22 ए सुशीला देवी विजय वार्ड पार्षद पद पर


live patna nagar nikay chunav result 2022 : पटना नगर निगम की दोबारा मेयर बनीं सीता साहू

गायत्री गुप्ता विजयी


सुनीता देवी
सुनीता देवी वार्ड 68 से वार्ड प्रत्याशी के तौर पर विजयी घोषित।

इंद्रजीत चंद्रवंशी
वार्ड संख्या 48 से इंद्रजीत चंद्रवंशी विजयी।



डिप्टी मेयर में रेशमी को 3744 अब तक मिले अंजना गांधी को 30021

live patna nagar nikay chunav result 2022 : पटना नगर निगम की दोबारा मेयर बनीं सीता साहू

वार्ड 39 से राहुल यादव जीते

पटना नगर निगम के वार्ड 22 की प्रत्याशी अनीता देवी दूसरी बार विजयी हुई है

मतदान में रेशमी चंद्रवंशी 14733 वोट के साथ आगे चल रही

डिप्टी मेयर के लिए हो रहे मतदान में रेशमी चंद्रवंशी 14733 वोट के साथ आगे चल रही है दूसरे नंबर पर 14 128 वोट के साथ अंजना गांधी हैं

वार्ड संख्या 8 से रीता रानी विजयी

वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी

वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी
वार्ड संख्या 57 से ज्ञात्री देवी विजयी
वार्ड संख्या 63 से फैजुल रहमान खान विजयी
वार्ड संख्या 64 से अफजा कुरेशी विजयी



इंद्रदीप चंद्रवंशी पूनम विजई घोषित

पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 48 से इंद्रदीप चंद्रवंशी पूनम विजई घोषित हो गए यह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य थे।

दूसरे स्थान पर आंजना गांधी चल रही

पटना नगर निगम के उपमहापौर के लिए हो रहे मतगणना में सबसे आगे रेशमी चंद्रवंशी चल रही हैं। 14733 वोट लाई हैं। दूसरे स्थान पर आंजना गांधी चल रही हैं। इन्हें 14128 मत मिला है।

ज्ञात्री देवी विजयी घोषित हुई

पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 57 से ज्ञात्री देवी विजयी घोषित हुई।

अफजा कुरेशी विजयी घोषित

पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 64 से अफजा कुरेशी विजयी घोषित।

बिटू सिंह की पत्नी 9483 को लाकर तीसरे स्थान पर
पटना नगर निगम के महापौर में सबसे आगे सीता साहू चल रही हैं। 8723 वोट लाकर प्रथम स्थान पर हैं।दूसरे स्थान पर मजहबी चल रही है। 7645 लाई हैं। बिटू सिंह की पत्नी 9483 को लाकर तीसरे स्थान पर है।

वार्ड 34 में सबसे कम मतदान
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 34 में केवल 20.35 फीसदी मतदान हुआ। यहां 2298 पुरुष और 1674 महिलाओं ने मतदान किया। इन वार्डो में थर्ड जेंडर शून्य रहा। जबकि सबसे अधिक मतदान वाले वार्ड वार्ड 68 में 4113 पुरुष तो महिला 3548 ने मतदान किया।
रैैंडमाईजेशन किया गया
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के द्वितीय चरण में पटना नगर निगम के मतगणना कार्य हेतु कर्मियों का गुरुवार को तृतीय रैण्डमाईजेशन किया गया। आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों तथा निर्वाची पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में समाहरणालय, पटना स्थित एनआईसी में यह रैण्डमाइजेशन किया गया।
22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी व्यवस्था की गई है। एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 22 कमरों में 320 टेबल पर काउंटिंग की जाएगी। इसके लिए कुल 1,056 मतगणना कर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें 352 मतगणना सहायक, 352 मतगणना पर्यवेक्षक और 352 माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। निर्धारित मानक के अनुसार 10 फीसदी मतगणना कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षित मतगणना कर्मियों की संख्या 96 है।
जूलॉजी ब्लॉक में पार्षद पद के लिए गिनती
पार्षद पद के लिए जूलॉजी ब्लॉक वार्ड संख्या (1-7 ) सीआरपीएफ ब्लॉक, सत्येंद्र ब्लॉक (वार्ड संख्या 8-37) एवं आर्ट्स बिल्डिंग( शेष वार्ड) के 8 कमरों में 112 टेबल पर मतगणना होगी। उप मुख्य पार्षद पद के लिए एजुकेशन भवन के 10 कमरों में 108 टेबल पर और मुख्य पार्षद पद हेतु एग्जामिनेशन ब्लॉक के 4 कमरों में 100 टेबल पर मतगणना का संचालन किया जाएगा। तीन पदों- पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद- के लिए मतगणना कर्मियों का प्रवेश अलग-अलग गेट से होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी पटना डॉ। चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी।

National News inextlive from India News Desk