क्कन्ञ्जहृन्: बिहार से राज्यसभा चुनाव में पर्चा भरने वाले सभी छह प्रत्याशियों ने गुरुवार को निर्विरोध विजेता का प्रमाणपत्र हासिल किया। चुनाव आयोग की ओर से निर्वाची पदाधिकारी एवं विधानसभा सचिव आरएस राय ने 12 मार्च को नामांकन करने वाले छह उम्मीदवारों के निर्विरोध विजयी होने की घोषणा की। भाजपा कोटे से केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू कोटे से प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह व महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र ने प्रमाण पत्र हासिल किया। इसी तरह महागठबंधन में कांग्रेस के अखिलेश सिंह, राजद से मनोज झा और अहमद अशफाक करीम के राज्यसभा सदस्य चुने जाने का आरएस राय ने एलान किया।