PATNA : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के टेंडर प्रोसेस में तकनीकी खामी की वजह से देरी हो रही है। टेंडर भरने के अंतिम दो दिनों में ई-प्रिक्योरमेंट का सर्वर डाउन होने से कई कंपनियां टेंडर नहीं भर पाई। माना जा रहा है कि नगर निगम को शिकायत आने के बाद टेंडर भरने के लिए और समय दिया जा सकता है। ऐसे में कलेक्शन के काम में अभी और समय लग सकता है।

अब जनवरी में कलेक्शन की संभावना

बताया जा रहा है कि दोबारा टेंडर भरने के लिए ई-प्रिक्योरमेंट सेल से अनुमति लेनी होगी। नगर निगम की मानें तो सेल को इस समस्या के बारे में पत्र लिखकर बताया गया है। सोर्स की मानें तो तकनीकी जांच में सर्वर की खराबी मिलती है तो टेंडर फिर से चालू किया जा सकेगा। इस तरह क्भ् दिसंबर तक पूरा होने वाली टेंडर प्रक्रिया इस महीने के अंत तक खींच गई है। लिहाजा, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम जनवरी से शुरू होने की संभावना है।

क्या है डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन

इस प्लान के तहत नगर निगम कचरा को उठाने के लिए आउट सोर्सिग एजेंसी हायर करने वाली है। यह एजेंसी हर घर से कचरा कलेक्ट करने के लिए म्0 रुपए प्रति महीने चार्ज करेगी। यह चार्ज रेस्टोरेंट, दुकान और संस्थाओं के लिए अलग-अलग होगा।

भ् और म् दिसंबर को नगर निगम के साथ पूरे बिहार की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया बाधित हुई थी। हमने शिकायत आने के बाद दोबारा टेंडर खुलवाने के लिए लेटर लिख दिया है। जल्द इसे खोला जाएगा।

- अशोक कुमार, चीफ इंजीनियर, पटना नगर निगम