-पति-पत्‍‌नी के बीच बराबर होता थी लड़ाई

-बेड पर मिला विवाहिता का शव

PATNA

: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केशरी नगर में रविवार को 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों की तहरीर पर 304 बी के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बेड पर पड़ा था शव

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि

मृतक बिंदु की शादी तीन वर्ष पहले केशरी नगर निवासी आंशुतोष के साथ हुई थी। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। उसकी दो बेटी हैं। एक करीब साढ़े चार माह की तो दूसरी करीब पौने दो साल की है। जानकारी अनुसार कुछ दिनों से पति-पत्‍‌नी के बीच विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। रविवार को आशुतोष ने राजीव नगर में रहने वाले एक परिचित को फोन पर पत्‍‌नी की मौत की सूचना दी। उसने मृतक के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मायके वालों ने पाटलिपुत्र थाना को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी थे। मौके से उसके पति और ससुर को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष का सतेंद्र कुमार साही ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई।

पुलिस में थे ससुर

मृतका के ससुर पुलिस में थे। कुछ साल पहले एक्सीडेंट होने के कारण पुलिस की नौकरी छूट गई। अब वह अपनी नर्स पत्नी के साथ गया में रहते हैं। लॉकडाउन के चलते फिलहाल केशरी नगर में रह रहे हैं। वहीं, पति प्राइवेट कार्य करता है।