PATNA CITY : नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। सिर्फ नोटिफिकेशन होना जारी है। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों द्वारा वार्ड में जोर आजमाइश का दौर जारी है। इसी बीच वार्ड 7ख् के चार बूथ को वार्ड 7क् से जोड़ दिए जाने से लोग खफा है। इसी से नाराज होकर लोगों ने रविवार को नूरपुर के पास रोड जाम कर दिया। इसके बाद रोड पर टायर जला कर प्रशासन के खिलाफ नारोबाजी की।

वापस वार्ड 7ख् से जोड़ने की मांग

देवेंद्र राय, जीवन दास, ओमप्रकाश शर्मा, बिंदेश्वर दास आदि ने बताया कि वार्ड 7ख् के मतदाता सूची ख्0क्7 का प्रकाशन हो गया है। इसके बावजूद वार्ड 7ख् के बूथ संख्या ख्9फ्, ख्9ब्, ख्9म् और ख्98 के वोटर को वार्ड 7क् के वोटरलिस्ट में जोड़ा गया है। इससे वोटर खासे परेशान हैं। इन चार बूथों के लोगों को कहना है कि वे रहते हैं वार्ड 7ख् में और वोट डालने जाना होगा वार्ड 7क् में, जो कि गलत है। बाद में मालसलामी थाना की पुलिस पहुंची और एसडीओ से बात कराई गई। इसके बाद लोगों ने कहा कि उन सबों का नाम वापस वार्ड 7ख् में किया जाए, ताकि वोट का सही इस्तेमाल कर सकें। करीब एक घंटा बाद जाम हटाया जा सका।