कांति तो कहीं शकुन्तला की चलती

दीदी बनकर तो कभी भाभी बनकर वे लड़कियों को बहलाती हैं और फिर एक बार इस धंधे में घुस जाने के बाद वे इस दलदल से नहीं निकल पाती हैं। इस धंधे में कुछ महिलाओं के नाम चर्चित हैं। पुलिस कुछ महीनों से हो रही रेड में इनके नाम सामने आए। लाखों की कमाई करने वाली इन महिलाओं को पुलिस ने कई बार पकड़ा है। अभी कुछ दिनों पहले ही अंजू उर्फ कांति को पुलिस ने एक बड़े रैकेट में पकड़ा। उसके साथ उसकी कई लड़कियों को भी पुलिस ने इस दलदल से निकला।

किराए पर फ्लैट लेकर चलवाती है धंधा

कांति की कमाई लाखों में है। उसके कई ब्यूटी पार्लर चलते हैं। सोर्सेज की मानें तो डेढ़ लाख रुपए हर महीने तो वह रेंट देती हैं। इससे उसकी कमाई का अंदाज लगाया जा सकता है। ऐसे ही पाटलिपुत्रा एरिया में शकुन्तला की चलती है। वह अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर यह धंधा चलवाती है। उसके ठिकाने पर पुलिस ने रेड कर कई लड़के और लड़कियों को पकड़ा था। लेकिन वह फरार हो गयी थी। फिर दो दिन बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया। उसे यहां से पकड़े गए उसके गिरोह के एक व्यक्ति ने बताया कि था कि बाहर से वे लड़कियों को लाते हैं और हर महीने तीस से चालीस हजार तक आराम से कमा लेते हैं।

पटना सिटी एरिया में सपना बेगम

ऐसे ही पटना सिटी एरिया में भी कई इलाके में सैक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। इस इलाके में सपना बेगम की चलती है। वह मो। बबलू के साथ मिलकर इस धंधे को चलाती है। अगमकुआं में पकड़े गए सेक्स रैकेट की संचालिका सपना ने कई  लड़कियों को जिस्म के बाजार में उतारा है। इसकी तरह नुसरत बानो को भी पुलिस ने इसी तरह के धंधे में गिरफ्तार किया था।

बुद्धा कॉलोनी की सरिता भाभी

बुद्धा कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस की रेड में कुछ लड़कियां पकड़ी गई थीं इन लड़कियों ने सरिता भाभी का नाम लिया जो फोन पर उन लोगों को आने का आदेश देती थी। बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच काफी दिनों तक की मगर सरिता पर हाथ नहीं डाल सकी। पुलिस के ही एक सोर्स की मानें तो सरिता के मिले मोबाइल नम्बर के कॉल डिटेल को निकाले के बाद कई बड़ी हस्तियों के नम्बरों पर उसकी लम्बी बात हुई थी। पकड़ी गई लड़कियों की बात से यह पता चलता है कि सरिता का नाम सेक्स बाजार में लोग इज्जत से लेते हैं।

एक मर्द का सहारा जरूरी

सेक्स रैकेट पकडऩे की कई कार्रवाई में शामिल रहे एक पुलिस ऑफिसर की मानें तो इन महिलाओं की चलती तो होती है मगर ये अपने साथ एक व्यक्ति को जरूर रखती है। पुलिस की पकड़ में आने के बाद वे उसे अपना पति बताती है जबकि वह उनके लिए दलाल का काम करता है। आने वाले ग्राहक भी कोई लफड़ा नहीं करता। रुपए को लेकर कोई प्राब्लम न हो ऐसे में कुछ दलालों का रखना जरूरी होता है।

इस दलदल से गिरफ्तार girls में 11वीं व 12वीं की भी