PATNA: रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने क्ख् साल के मासूम की पहले जमकर पिटाई की। फिर पिटाई के दौरान ही उसकी आंखे फोड़ डाली। वारदात को शनिवार की रात अंजाम दिया गया। ये मामला है बिहटा थाना के नगर बिहटा गांव का। गांव में रमेश चौधरी और सदरूद्दीन के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद था। पास-पड़ोस के लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को कुछ दिनों पहले ही सुलझा दिया था। लेकिन रमेश और उसके फैमिली वाले मन में बदले की बात को दबा रखे थे। शनिवार की शाम सदरूद्दीन का बेटा दानिश राजा घर के बाहर खेलने निकला था। देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। कई घंटे बीतने के बाद रात में दानिश गांव के मंदिर में खून से लथपथ मिला। गांव वालों की मदद से गंभीर हालत में उसे रेफरल हॉस्पिटल ले जाया गया।

- उग्र हुए लोग, किया रोड जाम

दबंगों का शिकार हुआ दानिश राजा क्लास म् का स्टूडेंट है। इसके साथ हुए बर्बरता की बात सुबह होते ही आग की तरह फैल गई। गांव में एक समुदाय के लोग पूरी तरह से उग्र हो गए। गुस्साए लोगों ने लई-बिहटा मेन रोड को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस ने अविलंब वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।

- भ् को किया गिरफ्तार

वारदात के सामने आने के बाद से पुलिस चौकन्नी थी। मौके पर एएसपी निधि रानी, बिहटा एसएचओ रमेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। पहले तो उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। फिर रोड जाम को खत्म कराया। इसके बाद मामले दानिश के पिता के बयान पर रमेश चौधरी, सुधीर कुमार, छोटू कुमार, सुरेश चौधरी और सुनीता देवी के खिलाफ नामजद एफआईआर किया गया। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई और कुछ ही घंटों में भ् लोगों को गिरफ्तार कर लिया।