PATNA: अब तक प्रेम-प्रसंग में बेटे और बेटियों को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आता रहा है। लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। एक बेटी ने ही अपनी मां का कत्ल करवा दिया। कारण था कि जिस मां के आंचल तले वह खुद को महफूज समझती थी उस मां का किसी और से अफेयर था। बहरहाल हत्या के जुर्म में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले से पर्दा उठा दिया है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक ख्0 अप्रैल को जक्कनपुर और परसा बाजार क्षेत्र में अलग-अलग बोरे में शव का टुकड़ा मिला था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचना चाहती थी। इसी सिलसिले में छानबीन शुरू हुई। इस बीच पुलिस को परसा बाजार से हत्या का क्लू मिला। पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है उसकी बेटी पूनम परसा बाजार के पास कुसुमपुरम् कॉलोनी में रहती है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जो कुछ बताया वह चौंकानेवाला था। बताया कि मां गीता देवी का काफी दिनों से अरमान नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी घरवालों को थी। मां को कई बार समझाया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

- चिकन खिलाने के बहाने बुलाया

पूनम की मानें तो क्7 अप्रैल को उसने मां को मसौढ़ी से अपने घर कुसुमपुरम बुलाया था। शाम तक गीता बेटी के घर पहुंची। पूनम ने पहले से चिकन बना रखा था जो साजिश का हिस्सा था। इधर, गीता को नहीं पता था कि चिकन में नशे की टेबलेट मिली है। उसने खाना खा लिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद पिता उमेशकांत चौधरी और बेटी पूनम अपने पति के दोस्त राजेश के घर खाजेकलां चली गई। दूसरी तरफ उनके पहुंचने के पहले ही राजेश कुसुमपुरम स्थित पूनम के घर पहुंच गया जहां घर का दरवाजा खुला था। यहां मौका पाकर राजेश और रंजन ने बेहोश पड़ी गीता का गर्दन काट कर हत्या कर दी इसके बाद शव को टुकड़ा कर रंजन ने अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

- यहां मिला था शव का टुकड़ा

गीता के शव को तीन हिस्सों में काटकर फेंका गया था, ताकि पहचान न हो सके। इसके बाद क्8 अप्रैल को गया स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में एक लावारिस बैग में कटा हुआ हाथ और पैर मिला था। इसके दो दिन बाद जक्कनपुर के गया रेलवे ट्रैक के पास एक पॉलीथिन में कटा हुआ सिर मिला था। उसी दिन परसा बाजार के कुसुमपुरम् कॉलोनी में एक बोरी में पेट वाला हिस्सा मिला था।

इनकी हुई गिरफ्तारी

- राजेश कुमार, खाजेकलां

- पूनम देवी कुशुमपुरम्

- उमेशकांत चौधरी, मसौढ़ी

कुछ दिन पहले जक्कनपुर और परसा बाजार के पास शव का टुकड़ा मिला था। मामले की जांच की गई तो पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते गीता के पति और बेटी ने मिलकर उसकी हत्या करवाई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- मनु महाराज, एसएसपी, पटना