पटना (ब्यूरो)। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोङ्क्षवद ङ्क्षसह जी महाराज की 356वीं जयंती को लेकर सोमवार की सुबह पांच बजे तख्त श्रीहरिमंदिरजी पटना साहिब परिसर में जसवीर कौर की चौपाई साहिब की पाठ के बाद निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ, पूरब दरवाजा, मालसलामी होते गुरु का बाग गुरुद्वारा पहुंची। प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालुओं ने गुरु का बाग गुरुद्वारा में मत्था टेक गुरु घर का आशीष लिया।

हाजीगंज पहुंची प्रभातफेरी

प्रभातफेरी गुरु का बाग गुरुद्वारा से अशोक राजपथ होते हुए हाजीगंज पहुंची और फिर लंगूर गली होते हुए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौट आई। प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय के नारों से तख्त साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभातफेरी का संचालन संयोजक इंद्रजीत ङ्क्षसह बग्गा, तेङ्क्षजदर ङ्क्षसह बग्गा, हरसिमर ङ्क्षसह, मनप्रीत ङ्क्षसह, गुरसिमरन ङ्क्षसह, गुरमीत ङ्क्षसह राजू ने किया। प्रभात फेरी में स्थानीय संगतों के अलावा पंजाब, दिल्ली व झारखंड के भी संगत थे।

28 को निकलेगा नगर कीर्तन

कार्यकारी अध्यक्ष सरदार जगजोत ङ्क्षसह ने बताया कि तख्त साहिब से मंगलवार की सुबह में निकलने वाली प्रभातफेरी गायघाट गुरुद्वारा जाएगी। गायघाट गुरुद्वारा के बाद प्रभात फेरी बोङ्क्षरग रोड, पटना जंक्शन स्थित संगत के घर से वापस तख्त साहिब लौटेगी। 27 दिसंबर को बड़ी प्रभातफेरी से प्रभातफेरी का समापन होगा। 28 दिसंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे गायघाट गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा।
प्रबंधक समिति के सचिव सरदार हरवंश ङ्क्षसह ने बताया कि गुरु गोङ्क्षवद ङ्क्षसह की जयंती का मुख्य समारोह 29 दिसंबर को तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। जयंती में देश-विदेश के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे।