-श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सिलसिले में रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर लगातार कार्यक्रमों का दौर जारी है। शुक्रवार को रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज में श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री गुरुनानक दरबार समारोह मीरापुर के प्रधान नरेन्द्र सिंह ट्रस्टी सरदार तेजेंद्र सिंह ,सुनील साहनी, गजेंद्र पाल सिंह एवं रागी बंधु जसप्रीत सिंह एवं ब्रह्म सिंह उपस्थित रहे। शुरुआत गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुई। इसके बाद प्रिंसिपल बांके बिहारी पांडेय ने सभी गेस्ट्स का परिचय कराते हुए उन्हें अंगवस्त्रम और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

गुरु की महिमा का किया बखान

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर रागी बंधुओं ने सबद कीर्तन सुनि पुकार दातार प्रभु, गुरु नानक जग माहि पठाया, कल तारन गुरु नानक आया से किया। कार्यक्रम के दौरान नरेन्द्र सिंह ने गुरु नानक देव जी महाराज के बारे में स्टूडेंट्स को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रथम गुरु से लेकर दसवें गुरु तक की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां स्टूडेंट्स के साथ शेयर कीं। गुरु के महत्व को बताते हुए गुरु नानक देव जी की वाणी एवं गुरु ग्रंथ साहिब में जो वर्णित है उसे बताते हुए बीच-बीच में छात्र-छात्राओं से भी संवाद स्थापित किया। इस दौरान कई अन्य आयोजन भी हुए।