PATNA: बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए स्वीकृत कैडर पदों की संख्या बढ़ाने का संशोधित प्रस्ताव केंद्र को भेजने की तैयारी है। बिहार सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य में क्भ् आइपीएस कैडर पद में वृद्धि का प्रस्ताव सौंपा था। दिसंबर शुरुआत में गृह मंत्रालय ने लौटा दिया था। आइपीएस कैडर पदों में वार्षिक भ् परसेंट से अधिक की बढ़ोतरी नहीं हो सकती। ज्ञात हो कि बिहार में आइपीएस के स्वीकृत कैडर पदों की संख्या ख्फ्क् है। इसमें क्ख्म् कैडर पद हैं जबकि शेष क्0भ् पद नॉन कैडर हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार संशोधित प्रस्ताव को गृह विभाग भेजा जाएगा। जिसपर सीएम की सहमति ली जाएगी। यदि केंद्र सरकार बिहार सरकार के इस प्रस्ताव पर सहमति देती है तो बिहार में आइपीएस अधिकारियों के स्वीकृत कैडर पदों की संख्या ख्फ्क् से बढ़कर ख्फ्7 हो जाएगी।