PATNA : पुनपुन थाने की पुलिस ने लूट की प्लानिंग करते दो अपराधी राहुल कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों राम कृष्णा नगर इलाके के रहने वाले हैं। लेकिन इनका आतंक तीन थाना एरिया में फैला था। गैंग के साथ मिलकर पुनपुन, विक्रम और नौबतपुर में दोनों हत्या और लूट की कई वारदातों को अब तक अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और ब् गोली बरामद किया है। दरअसल, दोनों अपराधियों को पुनपुन में स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया। स्टेशन रोड में कुछ संदिग्धों को देखे जाने की एसएसपी मनु महाराज को सूचना मिली थी। जिसके बाद थाने की टीम को एक्टिव किया गया। अपनी ओर पुलिस को आता देख अपराधी रात के अंधेरे में भागने लगे लेकिन उन्हें खदेड़ कर पकड़ा लिया गया। पूछताछ में बताया कि लूट की प्लानिंग के लिए सभी जुटे थे।