PATNA : राजधानी के कृष्णा घाट पर रविवार की अहले सुबह अफरा-तफरी मची हुई थी। बचाओ-बचाओ की चीखें गूंज रही थी। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है। कौन चीख रहा है। क्या हुआ है। हर कोई एक-दूसरे से पूछ रहा था, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। तभी पता चला कि एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी है।

- अल सुबह हुई घटना

लोगों के अनुसार गंगा में महिला के छलांग लगाने की घटना सुबह के करीब भ् बजकर फ्0 मिनट की है। इससे पहले वह कृष्णा घाट पर टहल रही थी। उसके हावभाव से लग ही नहीं रहा कि वह कुछ ऐसा-वैसा करने वाली है। इसी बीच वह गंगा में कूद गई। उसे छलांग लगाते देख घाट के पास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगे। संयोग था कि घाट के पास ही कुछ दूरी पर मछुआरे थे। महिला को बचाने के लिए वे नदी में गए। काफी मशक्कत की गई। काफी देर बाद उसे बाहर निकाला गया। फिर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी पुष्टी पीएमसीएच के डॉक्टरों ने की।

- नहीं हो सकी पहचान

इसके बाद मामले की जानकारी पीरबहोर थाने की दी गई। पुलिस की टीम ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस की मानें तो महिला की उम्र करीब फ्भ् साल होगी। पीरबहोर थाने के एसएचओ मो। कैसर आलम के अनुसार महिला ने ब्लू कलर की शूट पहन रखी थी। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल डेड बॉडी को पहचान के लिए रखा गया है।