PATNA : साढ़े तीन साल बाद एक वृद्ध महिला की हत्या का मुख्य आरोपी जयंत कुमार को पटना पुलिस ने मंगलवार को दानापुर से धर दबोचा। उसके पास से 1 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस और 1 मैंगजीन बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जंयत कुमार ने आपसी जमीन विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी थी। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी जयंत पुलिस की चंगुल में नहीं आ पाया था।

पुलिस को दे रहा था चकमा

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश जयंत कई सालों तक पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि जयंत ने अपने साथियों के साथ 9 मई 2014 को दानापुर थाना एरिया के गाभतल गांव में अपने एक पड़ोसी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें उसका साथ तीन अन्य लोगों ने भी दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। इसके बाद पुलिस किरकिरी भी हुई थी।