- पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार को किया अरेस्ट

ष्ट॥न्क्कक्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: कोपा थाना क्षेत्र के कोपा गांव मे सोमवार की रात गिरफ्तारी के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें एसआई अंगद सिंह, एएस आई देवकुमार प्रसाद और चौकीदार चंद्रमा राय जख्मी हो गए। अंगद सिंह के हाथ और सिर पर चोट है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने एक माह पहले भी पुलिस पर हमला किया था। उस समय पुलिस मामले की जांच करने गई थी।

दोबारा पुलिस पर हमला

थानेदार के अनुसार मुख्य आरोपी समेत सभी बहुत ही मनबढ़ू हैं। बताया गया कि कोपा निवासी धनपति देवी पत्नी बाबू साह ने दो महीने पहले सीएम को आवेदन देकर जान माल के रक्षा की गुहार लगाई थी। इसी आलोक में पुलिस जांच करने पहुंची थी। उस समय आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। जिसे लेकर कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इसी कांड में गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ लोगों ने फिर मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 4 लोगों को अरेस्ट किया है। जिसमें रामबाबू साह, संतोष साह, ओमप्रकाश साह और लक्ष्मी साह शामिल हैं।

संजय साह फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। रामबाबू साह वगैरह मनबढू मिजाज के हैं। वे लोग दूसरी बार पुलिस पर धारदार हथियार से हमला किए हैं। चारों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

-अजय कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, कोपा