- रविवार को धूप खिली तो बन गया छुट्टी का दिन

- सबौर, भागलपुर में सबसे कम आठ डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया

PATNA: रविवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ और दिन में धूप खिली। लेकिन अभी कम से कम तीन दिन तक कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि ख्0 दिसंबर के बाद कोहरे का असर थोड़ा कम होगा। अधिकतम तापमान ख्भ् जबकि न्यूनतम तापमान क्0 डिग्री रहेगा। उधर, रविवार को उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा ने गति पकड़ी तो राजधानी के मौसम में सुधार हुआ। पछुआ के कारण कोहरा छटा और सुबह से शाम तक धूप निकली। दस दिन बाद अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

पछुआ पवन से मिली राहत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस सेनगुप्ता का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा धीरे-धीरे गति पकड़ने लगी है। असर राजधानी के मौसम पर देखा जा रहा है। पछुआ के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश के वातावरण से कोहरे की चादर हट गई है। रविवार को सुबह आठ बजे ही अच्छी धूप निकल गई।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस तरह की स्थिति फिलहाल एक सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है। इसके बाद ही मौसम में कोई बदलाव हो सकता है। सुबह एवं रात में थोड़ी देर के लिए वातावरण में कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन दोपहर तक वातावरण एकदम साफ हो जाएगा। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान ख्म्.ख् एवं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो राजधानी के सामान्य तापमान के बराबर है। वातावरण में नमी 98 प्रतिशत रिकार्ड की गई।