PATNA : शनिवार को पटना का मौसम बदला गया। औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। साथ ही चक्रवाती हवा का असर कम हो गया है। पटना सहित पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दशहरा तक हवा में नमी बढ़ने की संभावना है। 19 अक्टूबर तक आकाश साफ रहेगा। दिन में तीखी धूप और रात में सिहरन का अहसास हो सकता है।

32 डिग्री के पार पहुंचा पारा

पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री से बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान यथावत 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 6 डिग्री बढ़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री सेल्यियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।