श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस ने मिशन 2019 के अंतर्गत जन संपर्क के तहत सोमवार को दो मुद्दों पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। पहला जन संवाद शहरीकरण के बढ़ते हुए नगरों और शहरों पर प्रभाव और दूसरा महिलओं की सुरक्षा को लेकर था। पहले विमर्श में समाज के विभिन्न वगरें के लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एन सिन्हा इंस्टीटूट में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस महिलाओं को उसका अधिकार दिलाए, हम कांग्रेस के साथ हैं। पहले कार्यक्रम में कहा गया कि शहरीकरण के कारण परेशानी बढ़ रही है क्योंकि योजना बनाकर विकास नहीं होना मुख्य कारण है। प्रयास के सुरेश ने सुझाव दिया कि शहर में स्वछता बनाए रखना जरूरी है। जबकि केयर के जैनेंद्र ने शिक्षा के मुद्दों पर कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्कूल खुलें।

बनने से पहले मैपिंग है जरूरी

वहीं सी थ्री के संदीप ओझा ने कहा की शहर बनने से पहले उसकी मैपिंग जरूरी है तभी हम अतिक्रमण इत्यादि परेशानी से बच सकते हैं। आपदा विशेषज्ञ मधुबाला ने आपदा प्रबंधन से संबंधित परेशानियों और भविष्य में होने वालों समस्याओं से निपटने के लिए सरकार की ओर से और सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक किसी भी आपदा में महिलाएं ही पीडि़त होती हैं इसलिए कांग्रेस मेनिफेस्टो में इसे प्राथमिकता मिले।

संपत्ति और सत्ता में मिले हक

दूसरे सत्र में महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं। ऑक्सफेम की सुनीता मुंडा ने दलित समुदाय के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करने की बात कहीं। वही कारितास स्विस की कीर्ति ने सम्पति और सत्ता में महिलाओं का बराबर का अधिकार हो जिससे उनका सुरक्षा संभव है। उन्होंने पुरजोर मांग की की महिलाओं के लिए 33 परसेंट का सदन में आरक्षण हो यह कांग्रेस का पहला मुद्दा होना चाहिए। सिस्टर सुधा वर्गिश ने दलित महिलाओं के संदर्भ में यह सुझाव दिया की उनके रोजगार की व्यवस्था हो तो वे जीविकोपार्जन करेंगी और खुद को सुरक्षित पाएंगी। डॉक्टर शेफाली रॉय ने कहा की सदन को छोडि़ए पहले कांग्रेस अपने दल से 33 परसेंट महिलाओं को टिकट दे। कंचन बाला, सुगंधा अनुपमा, रंजना दस, रश्मि झा, संजू सिंह, अलका वर्मा, प्रियदर्शनी त्रिवेदी, हिमानी मिश्रा और अन्य ने अपनी बातें रखीं।

महिलाओं को कांगे्रस से है अधिक उम्मीद

सचिव एवं मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य सचिन राव ने कहा कि आपकी उपस्थिति यह प्रमाणित करती है की कांग्रेस पार्टी से महिलाओं को उम्मीद है और हमारा प्रयास रहेगा कि अपेक्षाओं पर खरे उतरें। कांग्रेस रिसर्च टीम के प्रतिनिधि हर्षवर्धन श्याम ने कार्यकर्म के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने आभार प्रकट किया। गेस्ट ने कहा कि आवाज सुनी जाए और यह संवाद मेनिफेस्टो में शामिल हो। बिहार प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी के सदस्य डॉक्टर रूपम यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष आनन्द माधव और जया मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत और मंच का संचालन किया।