पटना (ब्यूरो)। झारखंड की आईएएस पूजा ङ्क्षसघल की ससुराल मुजफ्फरपुर में शुक्रवार सुबह शुरू हुई रेड रात तक जारी रही। ज्वेलरी और कैश मिलने की बात सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा स्थित जगदीशपुर कॉलोनी में पूजा ङ्क्षसघल की ससुराल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सुबह पांच बजे ही पहुंच गई। यहां किसी के नहीं रहने पर टीम करीब छह घंटे इंतजार करती रही। सुबह 11 बजे पूजा के ससुर कामेश्वर झा एवं सास के मधुबनी से यहां पहुंचने पर रेड शुरू हुई। शाम करीब चार बजे एक ङ्क्षप्रटर बाहर से मंगाया गया। इसके अलावा टीम की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा कि छापेमारी में भारी मात्रा में आभूषण और नकदी मिली है।

मधुबनी के निवासी हैं ससुर
आईएएस पूजा ङ्क्षसघल के खिलाफ अवैध खनन समेत अन्य मामले में यह रेड चल रही है। मिठनपुरा के जगदीशपुरी मुहल्ले में उनके ससुर कामेश्वर झा का मकान है। वे बिहार सरकार में पदाधिकारी रहे हैं। उनके पुत्र अभिषेक झा से पूजा ङ्क्षसघल ने दूसरी शादी की है। ज्ञात हो कि पूजा ङ्क्षसघल के ससुर कामेश्वर झा मूलरूप से मधुबनी के हैं। रेड की सूचना के बाद वे पत्नी के साथ यहां पहुंचे।