क्कन्ञ्जहृन्: होली रंगों का त्योहार है और रंगों से ग्रहों पर बड़ा इफेक्ट पड़ता है। अगर ग्रहों के कंबीनेशन पर ध्यान दिया जाए तो ग्रह आपके अनुकूल फल देना शुरू कर देंगे। ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि होली पर रंगों का ध्यान रखकर ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव से बच जा सकता है। पटना के प्रमुख ज्योतिष विद्वान दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने ज्योतिषी गणना के आधार पर रंगों का प्रभाव बताया है।

मेष -प्रात: शिव का दर्शन करें। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं और मंगल का रंग लाल है, उनकी पूजा भी लाल सामग्री से होती है। अत: लाल रंग से होली खेलें, मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ - प्रात: कन्या का पूजन करें। राशि के स्वामी शुक्र हैं। होली में सफेद रंग के कपड़े पहने और पीले-आसमानी रंग का प्रयोग करें।

मिथुन -प्रात: गणेश का दर्शन करें। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि एवं वाणी से संबंधित ग्रह है। यह हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। हरे रंग से होली खेलें उन्नति होगी।

कर्क - कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन एवं धन से संबंधित ग्रह है, जो पूर्ण सफेद है। सफेद आक के फूलों से शिव का पूजन कर पीले, केसरिया-हरे रंग से होली खेले।

सिंह - सिंह राशि वाले लोगों को होली के दिन सुबह सूर्य को लाल गुलाब मिश्रित जल से अर्घ्य देकर लाल रंग से होली खेलें।

कन्या - होली-पूजन के बाद गणेश के साथ कुबेर का दर्शन करें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं।

तुला - प्रात: मां दुर्गा का पूजन करें। सफेद रंग के कपड़े पहन होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग यूज करें। वैभव की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक - प्रात: रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश जी का पूजन करें। वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना अति लाभदायक होगा, सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा।

धनु - प्रात: ईष्ट देव का पूजन करें। इस राशि वालों को होली में सुबह शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन कर गरीबों को भोजन कराना चाहिए। पीले रंग का उपयोग लाभकारी होगा।

मकर - भगवान राम सहित हनुमान के दर्शन करें। मकर राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का यूज लाभदायी है।

कुंभ - प्रात: भगवान हनुमान का पूजन करें। कुंभ राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा।

मीन - प्रात: गुरु का पूजन करें। मीन राशि वालों को होली में सुबह शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन कर गरीबों को भोजन कराना चाहिए। पीले रंग का उपयोग लाभकारी होगा।