PATNA: शुक्रवार शाम अपराधियों ने 27 साल के नौजवान विकास उर्फ गोलू को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना के सोनार टोली मोड़ की है। मृतक विकास होमगार्ड के जवान विजय राय का बेटा था। अपराधियों ने विकास को उसके घर के ही पास अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था कि कुछ अपराधियों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अपराधी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस अभी छापेमारी कर रही है।

-सीसीटीवी में वारदात कैद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की है। लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना स्थल से चार गोली का खोखा बरामद किया है।