छह करोड़ वोटर में 16 लाख हैं 18 साल के यूथ

 क्योंकि इस बार के इलेक्शन में राम-रहीम से अधिक यूथ की माला जपने से अधिक फायदा पहुंचने वाला है। यूथ ब्रिगेड जिसकी ओर नजर इनायत कर देंगे वोट भी उसी को मिलेगा। अगर आप यूथ को 18-19 में तौल रहे हैं तो बता दें कि आप 20 से 35 तक आ जाइए तो इनकी तादात इतनी है कि ये जिधर घूम जाएंगे उधर ही सत्ता की बागडोर चली जाएगी। 18-19 एज ग्रुप परसेंटेज के हिसाब से बढ़ा है लेकिन वोटिंग करने काफी कम संख्या में आते हैं। इसलिए बात अब बीस से पैंतीस के बीच आकर रुकती है और इस एज को भी यूथ की कटेगरी में ही रखा गया है। इस बार के इलेक्शन में इनकी तादात दो करोड़ से अधिक है। इस ग्रुप में ये वो लोग हैं जो प्रोफेशनल हैं और अपने कॅरियर को लेकर काफी संजीदा हैं। छह करोड़ के वोटर में से 20-35 दो करोड़ के आसपास हैं।

नए वोटर्स बनाएंगे तकदीर

इस बार की वोटर लिस्ट में नए वोटर्स की संख्या सोलह लाख साठ हजार है। ये नए वोटर हैं, जो इस बार इलेक्शन में पहली बार वोट डालेंगे। इलेक्शन कमीशन ने जो डाटा दिया है उसमें इस बार महिलाओं की तादात काफी अधिक है। स्टेट में वोटर्स की संख्या 6 करोड़ 21 लाख 8 हजार 447 है। इसमें से महिला वोटर्स 2 करोड़ 90 लाख 14 हजार 572 और पुरुष की संख्या 3 करोड़ 30 लाख 92 हजार 57 है। इस बार के इलेक्शन में युवा वोटर्स भी कई पुरानी तस्वीर को बदल सकते हैं।

सिर्फ ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

इलेक्शन कमीशन की ओर से कॉलेज, इंस्टीच्यूट और हॉस्टल में भी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अवेयरनेस कैंप चलाया गया है। सैकड़ों स्टूडेंट ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया, लेकिन उसका नतीजा कुछ खास नहीं निकला। अब भी इलेक्शन कमीशन के ऑफिस में वोटर कार्ड रखा हुआ है। लेकिन उसे लेने के लिए लोग नहीं आते हैं, जबकि इसका यूज वोटिंग में किया जाता है।

यूथ करें वोट तो बदलेगी तस्वीर

अगर यूथ वोट करते हैं तो फिर देश की तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी। क्योंकि इनकी तादात अधिक है और ये अपने वोटिंग पावर का यूज कर गलत और भ्रष्टाचारी को साइड कर सकते हैं।

ऑन लाइन ऑफ लाइन में परेशानी नहीं

आप कहीं भी जाकर ऑन लाइन या ऑफ लाइन वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। ऑन लाइन के लिए क्र222.ष्द्गशड्ढद्बद्धड्डह्म्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाकर लॉग ऑन कर सकते हैं।

यूथ को जोडऩे में जुटी हैं रतन

यूथ को जोडऩे के लिए बिहार इलेक्शन कमीशन ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही अब रतन राजपूत युवाओं से वोटर कार्ड बनाने की अपील करेंगी, ताकि अधिक से अधिक यूथ आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इलेक्शन कमीशन की ओर से अवेयरनेस कैंपेन

- आपके हाथों में है ताकत सोच-समझकर सही उम्मीदवार को दें वोट।

- आपका वोट अमूल्य है, इसका प्रयोग अवश्य करें। पहचानिए अपनी शक्ति और अपने हक को।

- बढ़ाएं कदम दिखाएं वोट का दम।

- ये देश के लिए जान दे सकते हैं क्या आप एक वोट नहीं दे सकते।

- लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर शपथ लें, वोट देने के  लिए आगे आएं और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

डू यू नो का लोगो लगेगा

टोटल वोटर्स - 6 करोड़ 21 लाख 8 हजार 447

मेल वोटर्स - 3 करोड़ 30 लाख 92 हजार 57

फीमेल वोटर्स - 2 करोड़ 90 लाख 14 हजार 572

अदर - 1818

एज ग्रुप और वोटर्स की संख्या

18-19 - 1660667

20-29 - 16080075

30-39 - 16750969

40-49 - 12027600

50-59 - 7807198

60-69 - 4710332

70-79 - 2259695

80 - 811911

महिला प्रति हजार पुरुषों की तुलना में

डिस्ट्रिक्ट   जनगणना 2011    2013 वोटर लिस्ट    2014 वोटर लिस्ट

पटना  -     897                      - 828                - 851    

भोजपुर -    907                      - 801               - 821  

बक्सर -     922                       - 845              - 873     

कैमूर -      920                         - 875             - 887     

रोहतास -    918                        -847             - 861

जहानाबाद - 922                      - 876               - 890

औरंगाबाद - 926                     - 833               - 851

गया -  937                          - 878               - 894

---------------------

एसेंबली कंस्टीच्यूशन - वोटर 2013 - वोटर 2014

मोकामा - 123587 मेल           - 130335 मेल

            102234 फीमेल       - 109084 फीमेल

         

बाढ़     - 126057 मेल          - 134488 मेल

         - 104397 फीमेल       - 111746 फीमेल

बख्तियारपुर - 120463 मेल       - 126349 मेल

              - 100713 फीमेल  - 107087 फीमेल

दीघा    -   201541 मेल         - 198373 मेल

             159456 फीमेल      - 172982 फीमेल

बांकीपुर   - 172701 मेल        - 170111 मेल

              136365 फीमेल     - 145570 फीमेल

कुम्हरार      - 176871 मेल       - 188626 मेल

              - 140453 फीमेल  - 154813 फीमेल

पटना साहिब - 165113 मेल       - 171798 मेल

              - 136308 फीमेल   - 144424 फीमेल

फतुहा       - 120104 मेल       - 125931 मेल

             - 100878 फीमेल    - 106938 फीमेल

दानापुर     - 146512 मेल        - 158311 मेल

           - 118152 फीमेल      - 130744 फीमेल

मनेर     - 137307 मेल          - 147036 मेल

          - 116902 फीमेल      - 126338 फीमेल

फुलवारी - 142276 मेल          - 153174 मेल

         - 118157 फीमेल       - 128276 फीमेल

मसौढ़ी  - 156630 मेल          - 161597 मेल

        - 137510 फीमेल        - 144490 फीमेल

पाली गंज - 125887 मेल        - 130144 मेल

           - 107866 फीमेल    - 112548 फीमेल

विक्रम - 139583 मेल          - 142955 मेल

       - 121029 फीमेल        - 125997 फीमेल

-------------------------

टोटल - 2054629 मेल          - 2139228 मेल

          1700420 फीमेल       - 1821017 फीमेल