-प्रयागराज में बकाएदारों के खिलाफ संडे को सभी डिवीजन की ओर से एक साथ चलाया गया विशेष अभियान

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: हेडक्वॉर्टर के निर्देश पर रविवार को प्रयागराज में बिजली के छोटे से लेकर बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। म्योहॉल, टैगोर टाउन, बमरौली, करेलाबाग, कल्याणी देवी, नैनी व रामबाग डिवीजन में एक साथ कार्रवाई की गई। पूरे शहर में एक साथ अलग-अलग टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ सुबह आठ बजे बकाएदारों का कनेक्शन काटना शुरू किया। रामबाग व कल्याणी देवी डिवीजन के अन्तर्गत आने वाले बैरहना, साउथ मलाका व कीडगंज सहित कई एरिया में बकाएदारों ने अधिकारियों से बहस की। लेकिन पुलिस की मौजूदगी की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा।

अभियान का आंकड़ा

म्योहाल डिवीजन

इस डिवीजन के अन्तर्गत अधिशाषी अभियंता अनूप सिन्हा की अगुवाई में 1.08 करोड़ रुपये बकाया था। बकाए पर 276 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

टैगोर टाउन डिवीजन

एक अप्रैल से पहले से अब तक 84 लाख रुपए के बकाए पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 281 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।

कल्याणी देवी डिवीजन

डिवीजन के अधिशाषी अभियंता एलपी चतुर्वेदी की अगुवाई में विभागीय टीम ने 1.07 करोड़ बकाए पर कार्रवाई की गई। इसमें 205 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

करेलाबाग डिवीजन

अधिशाषी अभियंता महेन्द्र प्रसाद की अगुवाई में अभियान चलाकर 188 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। यहां बकाए की राशि 1.82 करोड़ है।

रामबाग डिवीजन

अधिशाषी अभियंता बालकराम की अगुवाई में सर्वाधिक 323 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन बकाएदारों पर कुल 1.09 करोड़ रुपए का बकाया था।

नैनी डिवीजन

इस डिवीजन में अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव की अगुवाई में सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1.36 करोड़ के बकाए पर 243 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

बमरौली डिवीजन

बमरौली डिवीजन में अधिशाषी अभियंता जीसी यादव की अगुवाई में अभियान चलाकर 275 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। जिन पर 1.36 करोड़ रुपए का बकाया था।

वर्जन

मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाकर बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। ऐसे बकाएदारों का कनेक्शन तभी जोड़ा जाएगा जब बकाए की पूरी धनराशि जमा की जाएगी।

अनूप सिन्हा, अधिशाषी अभियंता म्योहाल डिवीजन

कई जगहों पर बकाएदारों का विरोध झेलना पड़ा लेकिन फोर्स की मौजूदगी में अभियान को अंजाम दिया गया। कार्रवाई की पूरी जानकारी सभी डिवीजन द्वारा मुख्यालय को भेजी गई है।

एलपी चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता कल्याणी देवी