बार बार हिला रही
इन दिनों सोशल मीडिया साइट पर इंक्रेडिबल मूमेंट बर्ड नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। इसमें एक चिड़िया का उसके साथी के प्रति प्‍यार साफ दिखाई दे रहा है। उसकी साथी उड़ते हुए एक विंडो से नीचे गिर गई। इसके बाद वह बिल्‍कुल उठ न सकीं। उसमें कोई हलचल नहीं होते देख वह काफी परेशान हो गई और उसके पास जमीन पर बैठ गई। वह अपनी साथी चिड़िया को बार बार हिला रही थी। वह चिड़िया पूरी तरह से अपने साथी के लिए तड़प रही थी। लगातार काफी देर तक वह उसमें लगी रही।

मेहनत रंग ले आई

इसके बाद उसकी मेहनत आखिर रंग लाई। फाइनली उसकी साथी जिंदा हो गई। इसके बाद वह काफी खुश हो गई। इसके बाद उसकी साथी उड़ भी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। लोगों का कहन है कि यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है। वहीं कई लोग इसे दोस्‍ती की एक मिसाल के रूप में भी ले रहे हैं। इस पर लोग काफी कमेंट व लाइक भी कर रहे हैं। वहीं यूट्यूब पर भी लोग इसे काफी देख रहे हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk