- 6 अप्रैल को हर ब्लॉक में समारोह आयोजित करने की तैयारी

- पूर्व राज्यमंत्री संतराज यादव ने कहा, कार्यकर्ता अपने वहां लहराएं बीजेपी का झंडा

PIPRAICH/URUVA/JANGAL KAUDIA: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने की तैयारी में नेता-कार्यकर्ता जी-जान से लग गए हैं। गुरुवार को जिलेभर में नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान तय हुआ कि सभी ब्लॉक में समर्पण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लहराएंगे।

उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं

पिपराइच में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर चीफ गेस्ट पूर्व राज्यमंत्री संतराज यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। केन्द्र सरकार के 22 माह के कार्यो के बारे में जनता को जानकारी होनी चाहिए। समर्पण दिवस पर सभी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराएं। बैठक में राधेश्याम सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामबदन सिंह, सुभाष प्रसाद, हाफिज खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संघर्ष मणि उपाध्याय, जिलामहामंत्री धमर्ेंद्र सिंह सैथवार, श्रीराम तिवारी, ब्रजभूषण सिंह, हरिओम जायसवाल, संजय मद्धेशिया, सुरेन्द्र मद्धेशिया, शिवमंगल वर्मा, रामकेरे यादव, प्रदुम्न सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर मोर्च पर विफल है सपा

उरुवा में हुई भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि जिला संयोजक अभितोष गिरी उर्फ सोनू गिरी ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में विकास अवरुद्ध है और अपराधियों का बोलबाला है। केन्द्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी प्रदेश सरकार रोड़ा अटका रही है। अब जनता ने प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। बैठक में अरुण जायसवाल, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, यमुना धर त्रिपाठी, इन्द्रमणि सिंह, रविन्द्र पांडेय, राजवंशी सिंह, अनिल मार्कंडेय, बृजभान पूरी, सुधीर, देवनाथ, राम प्रताप सिंह फूलचंद आदि मौजूद रहे।

जंगल कौडि़या में मंडल अध्यक्ष डॉ। सदानन्द शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डॉ। प्रमोद मिश्र, डॉ। राम मोहन सिंह, केएन सिंह, अविनाश पांडेय, राधेश्याम जायसवाल उर्फ भोलू, विवेकानंद शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, विजय कुमार मद्धेशिया, राजाराम निषाद, दयानंद जायसवाल, जगदीश सिंह, सच्चिदानन्द जायसवाल, राधाकृष्ण चौधरी, श्रवण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।