दो लोगों का सिर कलम

नाइजीरिया में कहर बरपाने वाले आंतकी संगठन बोको हरम ने अपने अपने कहर को फैलाने के लिए नया रास्ता अपनाया है। हालांकि यह रास्ता अभी बोको हरम के लिए नया है जब कि ISIS का पुराना फंडा हैं।  ISIS अक्सर ही लोगों की हत्या और अपने आतंक का वीडियो रिलीज कर लोगों में अपनी दहशत फैलाता है। ऐसे में अब नाईजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम भी इस स्टाइल पर चलने लगा है। हाल ही में नाईजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम ने एक वीडियो रिलीज किया है। जिसमें उसने दो लोगों का सिर कलम करते दिखाया है।  10 मिनट के वीडियो में आतंकी नाइजीरियाई सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। नाईजीरियाई सैनिक लगातार लड़ रहे हैं। इस बीस बोको हरम के आतंकी नइजीरियाई सैनिकों के खिलाफ भारी हथियार को इस्तेमाल भी करते हैं। जिनमें मोर्टार, ग्रेनेड्स और रॉकेट आदि हथियार शामिल हैं।

सिर पर एके-47 लगाए

इस वीडियो में बेहद बर्बरता से दो नकाबपोश आतंकी सैनिक के बगल में खड़े हैं। इतना ही नहीं उसके सिर पर एके-47 लगाए हैं। वहीं इसके बाद एक दूसरा आंतकी बड़ी निर्दयता के साथ उस सैनिक का सिर कलम कर देता है। वीडियो में जमीन पर उस सैनिक का सिरकटा धड़ नजर आता है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में ISIS और नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम की दोस्ती का यह परिणाम है। आतंकी संगठन ISIS ने इसी साल अफ्रीका में बोको हरम को अपना पार्टनर बनाया है। वे दोनों अब मिलकर अब वेस्टर्न अफ्रीका में एक मीडिया विंग स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे की पूरी दुनिया में ये दोनों ही संगठन अपने आंतक की घटनाएं वायरल कर सकें। इसी के चलते अब तक 100 से भी ज्यादा प्रोपेगैंडा वीडियो रिलीज करने वाले ISIS की तर्ज पर बोको हरम भी चल पड़ा है।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk