कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood Actresses Karwa Chauth: फाइनली करवा चौथ खत्म हुआ और हमारे बॉलिवुड सेलेब्स की इनसाइड करवा चौथ पिक्स सामने आ चुकी है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपने करवा चौथ की फोटोज खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस साल जहां परिणीती ने अपने पहले करवा चौथ पर 1.5 लाख का सूट पहना तो वहीं कैटरीना पिछली बार की तरह ही साड़ी पहनी। तो आइए देखते हैं हमारे बी-टाउन कपल की करवा चौथ फोटोज।

कैटरिना कैफ और विक्की कौशल दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि कैटरिना की लास्ट इयर साड़ी और इस साल की साड़ी ऑलमोस्ट सेम है।

Courtesy - Instagram

न्यूली मैरिड परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ की फोटोज शेयर की। जिसमें राघव चड्ढा उनके हाथ में मेहंदी लगाते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति का ये लहंगा करीब 1.5 लाख का है।

Courtesy - Instagram

इस साल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटो सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटोज में कियारा पिंक कलर के सूट पहने नजर आई।

Courtesy - Instagram

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के करवा चौथ की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में उनके पति राज कुंद्रा का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।

Courtesy - Instagram

एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी सिंपल और एलिगेंट लुक में अपने पति आनंद आहूजा पर प्यार लुटाती हुई दिखीं।

Courtesy - Instagram

बात करें वरुण धवन की तो उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटो शेयर की। ये फोटोज उन्होंने करवा चौथ के मौके पर नताशा के साथ शेयर की।

Courtesy - Instagram

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया। हालांकि दोनों की शादी की और करण के साथ फोटो शेयर की।

Courtesy - Instagram

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 2024 में अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इस कारण से शीतल ने इस बार व्रत नहीं रखा, पर फोटोज शेयर की।

Courtesy - Instagram

इस साल बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड वेलवेट साड़ी पहने फोटोज शेयर की।

Courtesy - Instagram

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk