लोगों की भीड़ होती

जी हां आपको यह पढ़कर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा कि भला रुकी हुई शादी 7 दिन में कैसे हो सकती है, लेकिन यह सच है। अजमेर में सुभाष उद्यान के पास पहाड़ पर खोब्ररा नाथ भेरू शादी देव बाबा मंदिर बना है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव का अवतार ये भेरू शादी देव बाबा शादी कराते हैं। दिवाली की अमावस पर यहां पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ होती है। कहा जाता है कि यहां पर जो कुंआरा या कुंआरी सात दिन तक दिए जलाकर पूजा अर्चना करता है उसकी शादी 7 दिन के अंदर हो जाती है। इस मंदिर में मन्नत और पूजा अर्चना के बाद शादी होने के एक नहीं कई मामले हैं।  

यह भी पढ़े: शादी के लिए लड़की नहीं मिली, तो सरकार को लिखी ऑनलाइन चिठ्ठीशिव का रूद्र रूप

सबसे खास बात तो यह है खुद यहां के कई कलक्टर एसपी जिला मजिस्टेड ने यहां पर मन्नत मांगी। सात दिन पूजा अर्चना की और एक सप्ताह तक दिया बाती जलाई। इसके बाद उनकी शादी हो गई। आज इस मंदिर में कुंआरे कुआरियों की अच्छी खासी भीड़ होती है। यहां पर बड़ी दूर-दूर से लोग अरदास लगाने आते हैं। ऐसे में यहां पर प्रबंधन कर्ताओं का कहना है कि यह भेरू शादी देव बाबा भगवान शिव के रूद्र रूप का अवतार माने जाते हैं। इसके अलावा यहां पर यह मुख्य रूप में कायस्थ समाज के कुल देवता के रूप में भी पूजे जाते हैं। इस मंदिर की स्थापना कई साल पहले हुई थी।

यहां भी क्लिक करें: 2 वर्ष की उम्र में शुरू की जिम, ये हैं हैरान करने वाले छोटी उम्र के बड़े बॉडी बिल्डर्स

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk