मुंबई (मिड-डे)। आज की दुनिया में लोग परफेक्ट बॉडी या पूरी तरह से फिटनेस रहने का सपना देखते हैं लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौती हर रोज जिम जाना होता है, जिसके लिए किसी के पास समय नहीं है। हर कोई फिट रहने के लिए खूब मेहनत करता है या बिना जिम जाए भी फिट हो जाता है। फिटनेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक लड़की जिम का खर्च नहीं उठा पाई तो उसने अपने अजीबोगरीब जुगाड़ से घर की फर्श को ही ट्रेड मिल बना लिया। सोशल मीडिया पर फर्श वाली ट्रेड मिल का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रंप ने किम से तीसरी मुलाकात के दिए संकेत, कहा उत्तर कोरिया की चेतावनी को नहीं दिया महत्व
सहारे के लिए पकड़ती है ओवन का हैंडल
अमेरिका के मेरीलैंड की रहने वाली एक लड़की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह साबुन का लिक्विड फर्श पर डालती है और ट्रेड मिल पर जिस तरह से लोग टहलते हैं, बिल्कुल ऐसे ही वह अपने पांव को फर्श पर चलाने लगती है। वह अपने पांव को चलाने के लिए किचन काउंटर और ओवन के हैंडल को पकड़ लेती है। सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो के साथ उसने लिखा है, 'मैं जिम की सदस्यता नहीं ले सकती, इसलिए'। इस वीडियो को ट्विटर पर लगभग 10 लाख लाइक्स मिले हैं और इसे अब तक 21 मिलियन लोग देख चुके हैं। इस वीडियो ने भारी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। वह भी इस नुस्खे को आजमा रहे हैं।
I cant afford a gym membership so 😂 pic.twitter.com/uyteBC6s5m
— Dej301 😝 (@_dlew32) 29 April 2019
International News inextlive from World News Desk