कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 6 दिन पहले से ही यानी 16 जनवरी से ही मंदिर परिसर में कई तरह की विधियां, हवन और पूजा लगातार चल रही हैं। आज यानी 22 जनवरी को रामलला की विग्रह पूजा होने के बाद, उनकी आंखों से पट्टी खोली गई और दुनियाभर से भक्तों ने रामलला के पहली बार दर्शन किए। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। कटरीना से लेकर आलिया भट्ट तक कई स्टार्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Courtesy - Agency

इस समारोह में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, माधुरी दिक्षित-डॉ राम नेने, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी एक साथ पहुंचे।

Courtesy - Agency

वहीं वायरल हुई इन फोटो में बॉलीवुड सेलेब्स काफी भक्तिमय अंदाज में नजर आए। साथ ही उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Courtesy - Agency

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट राम मंदिर में सफेद रंग की साड़ी पहनकर पहुंची। वहीं उन्होंने अपने लुक को ऑरेंज ब्लाउज और रेड चुन्नी से कंप्लीट किया।

Courtesy - Agency

साउथ एक्टर राम चरण और सुपरस्टार रजनीकांत भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे।

Courtesy - Agency

सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज का जादू अयोध्या में बिखेरा। उन्होंने 'राम सिया राम' गाना के साथ राम मंदिर के माहौल और भी भक्तिमय कर दिया। वहीं उनके अलावा सिंगर हरिहरन भी अयोध्या पहुंचे।

Courtesy - Agency

इसी बीच सामने आई फोटो में अंबानी परिवार भी नजर आया। इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी नजर आईं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk