कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस साल 22 मार्च दिन बुधवार से हो रहा है। नौ दिवसीय चलने वाले इस महापर्व को पूरे देश में बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। नाै दिन तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में से हर एक दिन एक अलग रंग का खास महत्व होता है, क्योंकि व्यक्ति के जीवन पर रंगों का विशेष प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि दृक पंचांग के मुताबिक, इस नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना आपके लिए शुभ होगा।

1. पहले दिन
नवरात्रि के पहले दिन समृद्धि और शांति का प्रतीक रॉयल ब्लू कलर पहनना शुभ होता है, इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

2. दूसरे दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन आनंद का प्रतीक पीला रंग धारण किया जाता है। यह रंग व्यक्ति को दिनभर प्रफुल्लित रखता है, इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

3. तीसरे दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन विकास का प्रतीक हरा रंग को पहनना अच्छा माना जाता है। यह रंग विकास, नयापन, उर्वरता, शांति एवं स्थिरता की भावना उत्पन्न करता है, इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

4. चौथे दिन
नवरात्रि के चौथे दिन दृढ़ संकल्प जगाने का प्रतीक ग्रे रंग को धारण करना शुभ माना जाता है। ये रंग व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने में मदद करता है, इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

5. पांचवें दिन
नवरात्रि के पांचवे दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है जो उत्साह, वीरता का प्रतीक है, इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा से सन्निहित होता है तथा व्यक्ति को खुश रखता है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

6. छठे दिन
नवरात्रि के छठे दिन पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक श्वेत यानी कि सफेद रंग पहना जाता है, इस दिन मां कात्यायनी देवी का पूजन होता है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

7. सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन जोश और स्नेह का प्रतीक लाल रंग पहनना अच्छा होता है, ये दिन देवी कालरात्रि को समर्पित होता है। मां को भी लाल चुनरी अत्यधिक लोकप्रिय है। यह रंग भक्तों में शक्ति भरता है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

8. आठवें दिन
नवरात्रि के आठवें दिन स्काई ब्लू रंग पहनना शुभ होता है जो विशालता और अनंत शक्ति का प्रतीक है, इस दिन देवी महागौरी की पूजा होती है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

9. नौवें दिन
नवरात्रि के नौवें दिन प्रेम और सद्भाव का प्रतीक गुलाबी रंग पहनने से आपके जीवन में खुशियों की बरसात होती है, यह नवरात्रि का आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है।

chaitra navratri 2023: नवरात्रि में अपनाएं ये 9 लकी कलर्स,हर रंग का है खास महत्व

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk