बेंगलुरु (एएनआई)। Chandrayaan-3 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में इसरो के हेड आफिस पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने ऐलान किया कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में अब 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे सेलिब्रेट मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्पॉट को अब से 'शिवशक्ति' प्वाइंट के रूप में जाना जाएगा, जबकि चंद्रयान -2 चंद्र लैंडिंग प्वाइंट को 'तिरंगा' प्वाइंट कहा जाएगा। पीएम ने इसके साथ ही कहा यह भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा होगी। यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं होती।

23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया था

बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कुछ पलों के लिए भावुक नजर आए। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, "23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया था। अब से उस दिन को भारत में नेशनल स्पेस डे के रूप में जाना जाएगा। मुस्कुराते हुए पीएम ने कहा, "आज मैं आपके बीच एक नई तरह की खुशी महसूस कर रहा हूं। इस तरह की खुशी... ये बहुत ही दुर्लभ मौके होते हैं जब पूरा शरीर और आत्मा खुशी से सराबोर होता है।

पीएम बोले मेक इन इंडिया पहल को चंद्रमा तक पहुंचाया

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता के कारण स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों ने मेक इन इंडिया पहल को चंद्रमा तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दाैरान चंद्र लैंडर, 'विक्रम' के टचडाउन के लास्ट मूमेंट को याद किया क्योंकि जिस समय यह हो रहा था उस समय वह साउथ अफ्रीका में 15 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे थे। पीएम ने कहा कि मैंने भारत दौरे के तुरंत बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाने और हमारे वैज्ञानिकों से मिलने का फैसला किया। बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह जब इसरो मुख्यालय पहुंच तो वहां पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

National News inextlive from India News Desk