मामला पत्नी पर निर्भर
जानकारी के मुताबिक चीन में एक बड़ा अजीब पति पत्नी का रिश्ता सामने आया है। यहां पर वांग मेंग्ई नाम का 70 वर्षीय पुरुष अपनी लगभग 25 साल की पत्नी को एक रस्से से बांधकर रखता है। इतना ही नहीं इस दौरान वह अपने 2 साल के बच्चे को भी बांधकर रखता है। वह पत्नी और बच्चे की भरपूर सेवा करता है। उनके खाने कपड़े आदि का पूरा प्रबंध करता है। इसके अलावा घर पर भी वह सारा काम करता है। वहीं वह मासूम 2 साल का बच्चा अपनी मां और पिता दोनों से ही खुद को बचाने की कोशिश करता है। अब आप सोचरहे होंगे कि अपनी बीवी और बच्चे को रस्सी में बांधकर रखने वाला यह पुरुष क्या दिमागी रूप से पागल है। जी नहीं यह पूरा मामला इसकी पत्नी पर निर्भर है।
सड़क किनारे खड़ी मिली
हकीकत में उसकी पत्नी दिमागी रूप से पूरी तरह से बीमार है। जिससे उसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए वह उसे बांधकर रखता है। बच्चे की देखरेख की वजह से उसे बांधना उसकी मजबूरी है। इस पूरे मामले की परत जब खुद वांग मेंग्ई ने खोली तो सुनकर शॉकिंग लगा। वांग मेंग्ई का कहना था कि उसने शादी नहीं की थी। वह पूरी अकेले रहा, लेकिन करीब 4 साल पहले उसे घर के पास सड़क किनारे एक युवती खड़ी मिली। वह दिमागी रूप से पूरी बीमार थी। उससे उसके बारे में और उसके घरवालों के बारे में काफी पूछतांछ हुई लेकिन कुछ नहीं बता पाई। जब लाख कोशिश के बाद उसका कुछ पता नही चला तो वह उसे अपने घर ले आया। यहां पर वह उसकी देखभाल करने लगा। वह उसे बिल्कुल एक पत्नी की तरह मानने लगा।
भागने की कोशिश कर चुकी
ऐसे में उसे दो साल पहले एक बच्चा भी हुआ। हालांकि उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है, लेकिन काम की जिम्मेदारी और देखरेख की वजह से उसे बांधना पड़ता है। उसकी पत्नी बच्चे का ध्यान रखने की हालत में नहीं हैं। वह उसे नोचती खसोटती भी है। जबकि उसे हर दिन कमाने भी जाना होता है। माली हालत ठीक न होने से सरकार की तरफ से कुछ बहुत पैसे मिलते है। घर दीवारें छतें भी कुछ खास मजबूत नहीं हैं। ऐसे में पत्नी और बच्चे को बांधकर वह काम पर जाता है। घर आने के बाद भी उनके बंधे होने पर वह अपने सारे काम आसानी से निपटा लेता है। कई बार वह घर से भागने की भी कोशिश कर चुकी है। जिससे उसे अपनी पत्नी की चिंता सताए रहती है।
courtesy mail on line
inextlive from Bizarre News Desk