हैरान करने वाला था एक ही माता पिता के तीन बच्चे होना
चीन के एक व्यस्त शहर गुआनझो में एक करीब 25 वर्षीय महिला को एक तरह से अपने तीन बेटों का बाजार लगाते देख गया। यह महिला कौन है इसकी पहचान नहीं हो सकी है।  इसने बताया कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है और खुद को और अपने तीन बेटों को पालने के लिए उसके पास कुछ नहीं है। तीनों बच्चे तीन वर्ष से कम उम्र के ही थे। उसने दोनों बढ़े बच्चों को अपने साथ बांध रखा था और तीसरे को गोद में उठा रखा था। चीन में एक बच्चे की नीति के चलते इस महिला का तीन बच्चों के साथ होना काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। क्योंकि वहां के माहौल में तीन अलग अलग उम्र के बच्चों के एक ही माता पिता होना काफी अस्वाभाविक लगता है। 

Woman in China give away her son

पुलिस को दिखाये बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट
इस अस्वाभाविक कारण के चलते शायद वहां भीड़ बढ़ गयी और पुलिस का ध्यान इस तरफ गया। पुलिस को भी शायद ये विश्वास नहीं हुआ की तीनों बच्चे उसी महिला के हैं तो उसने प्रमाण मांगा। जिसके बाद उस और ने अपना आडेंटटी प्रूफ और बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट पुलिस को दिखाए। महिला का कहना है कि मूल रूप से वो चीन के हुनान इलाके की रहने वाली है। वो खुद 25 साल की है और उसके तीनो बेटे क्रमश तीन, दो साल और आठ महीने के हैं। 

Woman in China give away her son

आजीविका का साधन ना होने के कारण किया बच्चों को देने का फैसला
उसका कहना है कि क्योंकि पति के निकाल देने के बाद, ना तो उसके पास घर है ना खाने पीने का साधन इसलिए उसने फैसला किया है कि वो अपने बच्चों को दूसरों को दे दे। उनमें से एक बच्चे के बीमार होने के चलते भी इस मां ने फैसला किया कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित हाथों में चले जायें। उसने स्पष्ट किया कि वो अपने बच्चों को उन लोगों को ही सौंपना चाहती है जो उनकी ठीक से देखभाल कर सकें। पुलिस ने जब उससे कहा कि वो शेल्टर होम में चली जाए महिला ने इंकार कर दिया और अपने तीन बच्चों के साथ वहां से चली गयी। वहां मौजूद कई अजनबियों को दान देकर उसकी मदद करते भी देखा गया।

inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk