कानपुर। मुंबई ने रविवार को इस जाड़े में अपना सबसे ठंडे दिन का अनुभव किया। दरअसल, रविवार की सुबह मुंबई का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अब इस जाड़े में तापमान में और तेज गिरावट की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) सांताक्रूज़ वेधशाला ने मुंबई में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया। वहीं, कोलाबा वेधशाला में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले साल, मुंबई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 दिसंबर को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Weather Alert: यूपी-दिल्ली में घना कोहरा, एमपी-छत्तीसगढ़ में बारिश

महाराष्ट्र के कुछ ही इलाकों में सोमवार को बढ़ सकती है ठंड

बता दें कि इस सर्दी में उत्तरी उपनगरों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, शहर में नवंबर और दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश और हिमालय की सीमा पर बर्फबारी के कारण हवा का रुख बदल रहा है जिससे मुंबई में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक, उत्तर मध्य महाराष्ट्र का केवल चरम हिस्सा न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देख सकता है। बता दें कि मुंबई में दिसंबर के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 1949 में दर्ज किया गया था, तब तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस दशक का सबसे कम तापमान 2011 और 2015 के दौरान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

National News inextlive from India News Desk