नई दिल्ली (पीटीआई)। कांग्रेस ने शनिवार को विकास परियोजनाओं के लिए 1 करोड़ से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति देने वाली मोदी  सरकार पर हमला किया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा हमारे भविष्य को नष्ट कर रही है।कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीटर पर कहा है कि पेड़ जीवन हैं। पेड़ ऑक्सीजन है।पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को साेखते हैं। पेड़ पर्यावरण की रक्षा करते हैं।


पर्यावरण मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब भी ट्वीट किया

जबकि मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 1,09,75,844 पेड़ों की कटाई की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने साथ ही एक सवाल पूछा क्या भाजपा हमारे भविष्य को नष्ट कर रही है?  इतना ही इस दाैरान उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब को भी साथ में पोस्ट किया कि विकास कार्यों के लिए पिछले पांच वर्षों में 1 करोड़ से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई।
एंवायरमेंट बचाने को लगेंगे 48 लाख पौधे
जंगल की आग में नष्ट हुए पेड़ों का डेटा मंत्रालय के पास नहीं

बता दें कि कल शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मंत्रालय ने 2014 और 2019 के बीच विकास उद्देश्यों के लिए 1.09 करोड़ पेड़ों को काटने की अनुमति दी। इसमें 2018-19 में सबसे अधिक पेड़ (26.91 लाख) काटे गए। इसके साथ ही सुप्रियो ने कहा था कि जंगल की आग में नष्ट हुए पेड़ों का डेटा उनके मंत्रालय द्वारा नहीं रखा गया है।
सीएम योगी की पहली पसंद बना 'सहजन', प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक पाैधे लगाने का लक्ष्य

 

National News inextlive from India News Desk